Breaking News
recent

भीलवाड़ा में 4 दिन की शांति फिर टूटी, महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, सुसराल से लेकर पीहर तक मचा हड़कंप!

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में 4 दिन बाद शनिवार को कोरोना वायरस रोगी सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव आई महिला रायला निवासी है। महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिले में अब तक 27 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 17 रोगी इलाज के बाद नेगेटिव हो चुके हैं। इनमें नौ को शुक्रवार एवं 2 को शनिवार को छुट्टी दे दी गई।


गर्दन व पीठ दर्द की शिकायत पर गई थी अस्पताल
उक्त महिला गर्दन व पीठ दर्द की शिकायत पर 19 मार्च को बांगड़ अस्पताल आई थी। यहां डॉक्टरों को दिखाया। जांचों के लिए 3 घंटे तक अस्पताल में रुकी। शाम को रायला लौटी और ताई के निधन पर अगले दिन सनोदिया स्थित पीहर चली गई। जानकारी के अनुसार पीहर में उसकी ताई का जहरीली वस्तु खाने से निधन हो गया। वह 31 मार्च तक वहां रुकी। इस दौरान पीहर व ससुराल के 21 सदस्यों समेत 60 जनों के संपर्क में आई। महिला का 2 अप्रैल को लिया गया सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया। उधर चिकित्सा विभाग ने रायला के दो कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर एपीओ कर दिया है। इनका मुख्यालय भीलवाड़ा किया गया है। वहीं दूसरी ओर भीलवाड़ा में महाकर्फ्यू का दूसरा दिन शांति से गुजरा। शहर की सीमाएं सील रही।


महिला को कहां से आया कोरोना, तलाश जारी
महिला के पॉजिटिव आने की सूचना मिलने पर भीलवाड़ा आरआरटी टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद अन्य टीम भी पहुंची। महिला सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों को भीलवाड़ा एमजीएच में भेजा। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य की जांच कर अन्य स्थान पर क्वारेंटाइन किया गया। वहीं सनोदिया, रायला सहित अन्य गांव के लोग जो महिला के सम्पर्क में आए उन्हें भी भीलवाड़ा भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि इसे कोरोना कहा से आया यह अभी कहना मुश्किल है। लेकिन उसकी खोजबीन की जा रही है। उधर रायला व सनोदिया गांव में हड़कम्प मच गया है। बताया गया कि महिला क घर के बाहर नोटिस चस्पा होने के बाद भी वह सनोदिया चली गई। जबकि इसकी पति रायला में मेडिकल की दुकान चलाता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.