Breaking News
recent

लॉकडाउन के बाद चलेगी केवल विशेष ट्रेनें, किराया हो सकता है वर्तमान से 4 गुना तक महंगा

जयपुर। लॉकडाउन ( Lockdown in Rajasthan ) खत्म होने के बाद रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के संचालन ( Special Trains ) की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। जोनलवार संचालन से जुड़े बिंदुओं पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। हालांकि इसमें समस्त ट्रेनों और स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला लागू होगा और यह करीब 3 महीने तक लागू रहेगा।

रेलवे सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनें शुरू करने की तैयारी में है। कुछ रूट पर ही इनका संचालन होगा। इनमें सभी डिब्बे स्लीपर क्लास होंगे और किराया भी वर्तमान दर से 4 गुना तक महंगा हो सकता है। साथ ही इनमें वेटिंग टिकट वालों को सफर करने की अनुमति नहीं होगी।

जरूरतमंदों के लिए संचालन
रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का संचालन केवल जरूरतमंद लोगों को दृष्टिगत रखते हुए ही किया जा रहा है। स्लीपर कोच में भी मिडिल व साइड अपर बर्थ को खाली रखा जाएगा, ताकि कोच में सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। रेलवे करीब 3 माह तक सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए नियम भी तैयार कर रहा है। इसके लिए जोनल रेलवे से सुझाव भी मांगे गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे इस संबंध में रेलवे बोर्ड से अंतिम दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है। मंत्रालय कमर्शियल, ऑपरेटिंग के अधिकारियों से भी अलग से सुझाव ले रहा हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.