Breaking News
recent

सीएम अशोक गहलोत ने कहा- शीघ्र होगी इन 9 हजार पदों पर नियुक्ति, उलझ गई थी कोर्ट में

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने कहा कि चिकित्साकर्मियों की कमी दूर करने के लिए 9 हजार एएनएम ( ANM ) और जीएनएम ( GNM ) के पदों पर नियुक्ति शीघ्र होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की जंग लंबे समय तक जारी रह सकती है। ऐसे में राज्य सरकार संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं आने देगी। इस बीमारी से लड़ाई के लिए चिकित्साकर्मियों की कमी नहीं रहे, इसलिए जल्द ही नियुक्तियां होंगी। मंगलवार को गहलोत ने सीएम निवास पर वीसी के जरिए पत्रकारों से कहा कि 12 हजार पदों पर होने वाली यह भर्ती कोर्ट में उलझ गई थी। अब 3674 न्याय प्रकरणों को छोड़ शेष पदों पर नियुक्ति का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश में बुधवार से 400 ओपीडी मोबाइल वैन संचालित की जाएंगी। यह उपखंड मुख्यालयों व अन्य अहम स्थानों पर रहेंगी। गांव—कस्बे तक सामान्य बीमारियों का उपचार मुहैया कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन को गंभीर बीमारी का पता चलने पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी जाएगी। कोरोने के कारण नियमित रोगियों का इलाज नहीं करने को लेकर निजी अस्पतालों की शिकायतें आई हैं। निजी अस्पताल संकट में जिम्मेदारी निभाएं अन्यथा सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी।

नहीं जा पाएंगे बिहार और बंगाल के छात्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में अध्ययनरत अन्य राज्यों के कोचिंग स्टूडेंट्स को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। बिहार और बंगाल को छोड़कर अन्य राज्य इसके लिए तैयार हो गए हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द ये बच्चे संकट के इस समय में अपने घर पहुंच सकें। इसके लिए हम हरसम्भव सहयोग प्रदान करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.