ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मन में उठी जिज्ञासाओं को पूरा करने के चक्कर में अनजाने में हुई गलती परेशानी में खड़ी कर देगी। भाग्य की प्रबलता उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ऊपर तक लेकर जाएगी।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।
अंक 02- लोह धातु से बचकर कार्य करने होंगे, अन्यथा चोट लगने की संभावनाएं बनती है। अपने उन्मुक्त व्यवहार को सीमित रखते हुए घर परिवार पर समुचित ध्यान देना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी देवी मंदिर में पांच नारियल चढ़ाएं।
अंक 03- शेयर बाजार में आज का काम कल करने की प्रवत्ति बड़ा नुकसान करवा सकती है। नौकरीपैशा व्यक्तियों को नौकरी में आए परिवर्तनों का समय रहते लाभ ले लेना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अंक 04- विद्यार्थियों को शुरूआत में ही कई मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। संयुक्त कारोबार में जिम्मेदारी के काम लेने से बचें। काम में ईमानदारी से वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।
अंक 05- व्यस्तता से भरी जिंदगी के कारण घर बैठे आए सत्संगों का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। ऋण का भुगतान समय पर न कर पाने के कारण हंसी के पात्र बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- दही का सेवन कर कार्य शुरू करें।
अंक 06- अगर स्वजनों का खोया हुआ विश्वास पुनः पाना चाहते हैं, तो अपनी बात पर कायम रहते हुए कार्य करने होंगे। दीन दुनिया की तमाम मुसिबतों से निपटने में सक्षम होंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 07- भूमि भवन के कामकाज में मंदी से निराशा रहेगी। आगे आने वाली परिस्थितियां अपने अनुकूल रहेगी। स्वअनुशासन के कारण अपने वरिष्ठों द्वारा सम्मान के पात्र बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी देवी मंत्र का यथासंभव जप करें।
अंक 08- अपने से कनिष्ठ सहकर्मियों से हुई अनबन उन्हें अपने खिलाफ विरोध के स्वर उठाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। मेहनत व लगन से किये कार्यों को बरकरार नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- अपने गुरूदेव का विधिवत पूजन करें।
अंक 09- जनसेवा के कार्यों में मिला सम्मान आगे ओर अच्छे काम करने के लिए उत्साह में वृद्धि करेगा। बच्चों के रूखे व्यवहार के कारण परेशानी ओर कठिन होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में चमेली का दान करें।





No comments:
Post a Comment