ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- समुह में रहकर किए गए कार्यों में सफल रहेंगे। काल परिस्थिति को देखते हुए ही निर्णय लें। सांसारिक बंधनों में जकडे़ होने से पूजनकर्म को ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का शहद से अभिषेक करें।
अंक 02- मेलजोल से नये सौदे अपने हाथ में आ सकते हैं। विद्यार्थियों को आशानुरूप परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती है। कुशाग्र बुद्धि के चलते समस्याएं मिनटों में हल हो जाएगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।
अंक 03- अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे। निजी संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नौकरों से मिला सहयोग कार्यस्थल की चिंताओं को कम करेगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दूध का वितरण करें।
अंक 04- पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निराश न हों व आर्युर्वेद को अपनाने का प्रयास करें। मित्रों पर जरूरत से ज्यादा किया गया विश्वास धोखा दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।
अंक 05- अनुभवहीनता के चलते घरेलु कामकाज में मशीनों का उपयोग करने की जरूरत से बचें। अपनों के द्वारा मिला छलावा व बाहरी व्यक्ति के द्वारा सहायता मन को उद्वेलित करेगी।
अनुकूलता के लिए- खाने में श्वेत पदार्थों का सेवन करें।
अंक 06- मुकदमों में विपरित पक्ष के हावी होने की संभावना है। दूसरों के बजाए स्व विवेक से लिए गए निर्णय में अपेक्षाकृत अधिक सफल रहेंगे। पहले से चल रही समस्याएं कम होगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी को चने चिरोंजी का भोग लगाएं।
अंक 07- भविष्य में होने वाले नुकसान के मद्देनजर माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देगी। काम में स्पष्टता व व्यवहार कुशलता से अपने अधिकारों में वुद्धि हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 08- अति विकट परिस्थितियों में भाई बहनों का साथ किसी बड़ी अपमानजनक घटना से बचाए रखेगा। रिश्तेदारी में आए किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
अनुकूलता के लिए- कन्याओं का यथाशक्ति जरूरत की सामग्री वितरित करें।
अंक 09- मन न लगने की स्थिति में घर परिवार के महत्वपूर्ण कार्यों को बतौर प्रयोग के न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। काल परिस्थिति अपने पराए के मध्य भेद करना सिखा देगी। अनुकूलता के लिए- रूद्राक्ष की माला ब्राह्मण को दान में दें।





No comments:
Post a Comment