Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 2 वाले जातकों की लंबे समय से चल रही बीमारियां दूर होंगी

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- धनार्जन की स्थिति को ओर मजबुती प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कामकाज की ओर भी ध्यान देना होगा। जीवन की भागदोड़ में पदोन्नति का समाचार सुकुन प्रदान करेगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई मक्का खिलाएं।

अंक 02- मंदी के दौर में पहले से चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें, नये कामकाज में सोच समझकर आगे बढे़। वैभव व विलासिता पर खुलकर खर्च होने के योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- आधुनिक संसाधनों से कुछ देर दूर रहें।

अंक 03- जीवनसंगीनी के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याए पूरे समय मानसिक परेशानी का कारण बनेगी। भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण शत्रुओं का विरोध अच्छे से कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का उपयोग करने से बचें।

अंक 04- बड़ी योजनाओं के बजाए छोटे बजट की योजनाओं में निवेश के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। मनोरंजन में तल्लीनता के कारण ध्यान बंटने से कोई वस्तु गुम हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में पसंद की वस्तु वितरित करें।

अंक 05- प्रतिभा को दिखाने के बहुत से अवसर आएंगे। कार्यस्थल पर मिले सहयोग में अचानक कमी आ सकती है। समाज में बनाए संबंधों से व्यवसाय में लाभ उठाने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- अनुपयोगी वस्तुओं का संग्रह करने से बचें।

अंक 06- जीवन में हर पल अच्छी व बुरी संगत का असर देखने को मिलेगा व परिणाम संगत के अनुसार आएंगे। कानुनी मामलों के लंबा खिंचने से पुरे समय परेशानी का कारण बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित धुपबत्ती जलाएं।

अंक 07- विभिन्न परिक्षाओं के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में हिसाब-किताब में बरती गई लापरवाही चोट दे सकती है व संबंधों को खराब कर सकती हैं।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 08- कार्यालय की फाईलों के अस्त व्यस्त होने के कारण वरिष्ठों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। नये लोगों से जीवंत संपर्क संबंधों को ओर अधिक मजबुती प्रदान करेगा।
अनुकूलता के लिए- मीठे नीम का सेवन कर कार्य शुरू करें।

अंक 09- परिवार का आपस में प्रेम बाहर की परेशानियों से लड़ने में एक अदृष्य बल प्रदान करेगा। भाग्य के प्रतिकूल रहने से तकरीबन कार्यों में कुछ न कुछ अड़चन आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक बहस न करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.