Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 5 वाले जातक आज लड्डु गोपाल को वस्त्र अर्पित करें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आज का समय उच्च शिक्षित युवाओं के लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। अग्निकारक वस्तुओं के प्रयोग में सावधानी से काम लें, अन्यथा चोटिल हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- एक कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 02- नये लोगों से मिलने की आदत व्यापार में सहायक सिद्ध होगी। धर्म का मार्ग विकास के पथ को सहज रूप से उपलब्ध करवाएगा। निजी संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।

अंक 03- अचानक आए कामकाज को निपटाने के लिए अपनी अल्प बचत को कुछ समय के लिए भुनाना पड़ सकता है। कमाने की दृष्टि से किये गए बदलाव के प्रतिफल मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

अंक 04- मानसिक असंतुलन के कारण गलत मद में खर्च होने से पूरे समय तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी नई परियोजना में साथी कर्मचारियों का भरपुर सहयोग मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक क्रोध से बचकर रहें।

अंक 05- जमीनों के कामकाज में अनिश्चिंतता के बरकरार रहने से अपने को सलामत रखने में ही समझदारी है। खाने-पिने मे गरिष्ठ भोजन को छोड़ सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता दें।
अनुकूलता के लिए- लड्डु गोपाल को वस्त्र अर्पित करें।

अंक 06- अपनी सोच को व्यवहारिक बनाने के साथ-साथ चरित्रवान बने रहने की ओर भी ध्यान देना होगा। नई परियोजना के विस्तार के लिए ओर अधिक ऋण लेने का प्रयास न करें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 07- बोलने में वाणी की मिठास व संयम को कायम रख पाए तो बिगड़ते हुए काम बनने लगेंगे। युवाओं का अधिकांश समय प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 08- विद्यार्थियों में खोया हुआ आत्मविश्वास पुनः प्राप्त होगा। संपत्ति विवाद के सुलझने में आ रही दिक्कतें कम होने लगेगी। धार्मिक सत्संग का प्रभाव कदम बहकने से बचाएगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।

अंक 09- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते रोजमर्रा के कामकाज को व्यवस्थित करने में परेशानी आ सकती है। संतानपक्ष के प्रति पहले से चल रही चिंता में कमी आने लगेगी।
अनुकलूता के लिए- घर आए भिक्षुक को निराश नहीं करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.