Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: आज अंक 5 वालों के जीवन में बदलाव होगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- सामाजिक कार्यों में एक दूसरे की बुराई करने से बचें। नौकरो पर भरोसा कर जोखिम के कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य की अनुकूलता कार्यक्षमता में ओर अधिक वृद्धि करेगी।
अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नानध्यान करें।

अंक 02- कार्यस्थल पर प्रबंधन की क्षमता में कमी आने से पहले से चल रहे कार्यों की गति प्रभावित होगी। विद्यार्थियों को जीवन के निर्णायक मोड़ पर बहुत संभलकर फैसले लेने होंगे।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 03- जनहित के कार्यों में मिली सफलता व तारीफ से ओर अधिक जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार में होने वाले नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी। अनुकूलता के लिए- देसी गुलाब का पुष्प अपने साथ में रखें।

अंक 04- शारीरिक व्याधियां पूरे समय परेशान कर रख देगी। धनार्जन की स्थिति खुशियां लेकर आएगी किंतु खर्चों के बढ़ने से चिंताए भी बढे़गी । बैठे बिठाए समस्याएं खड़ी होगी।
अनुकूलता के लिए- घर आए भिक्षुक का अपमान न करें।

अंक 05- आज का समय अकारण तनाव में बितेगा अतः तनाव से बचने के लिए सत्संग का सहारा लें। नौकरी में पदोन्नति के मौके को सोच समझकर अमल में लाने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात रूपयों के लेनदेन से बचें।

अंक 06- पारिवारिक समस्याओं के चलते दैनिक जीवन के भक्ति भाव से संबंधित कार्य अधूरे रह जाएंगे। कार्यस्थल पर पुराने साथियों से अनबन की स्थिति से बचने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दूध का वितरण करें।

अंक 07- किसी नये काम में सतत लगने के बावजूद आशातित सफलता न मिलने से आत्मविश्वास डगमगा सकता हैं। अपने से वरिष्ठ अजनबियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री (सीधा) चढ़ाएं।

अंक 08- नौकरी में उच्चाधिकारियों का भरोसा नई योजनाओं में काम करने के भरपूर अवसर प्रदान करेगा। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में नतीजे अपनी सोच के विपरित रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य सलाह से ही करें।

अंक 09- किये गए पूजन कर्म के प्रतिफल जल्दी व प्रत्यक्ष देखने को मिलेंगे। रूपयों के आदान प्रदान में सजग रहना होगा। पिता के स्वास्थ्य में आए बदलाव चिंता का कारण बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को ज्वार बाजरा चुगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.