Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: आज सुबह अंक 6 वाले जातक शनिदेव के दर्शन करें, दिन शुभ रहेगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- क्रोध में आने से घनिष्ठ संबंध के टुटने जैसी घटना हो सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत के फल कठिनाई से प्राप्त होंगे। जनपक्ष का समर्थन लेने के लिए मेहनत करना होगी।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद से बचें।

अंक 02- घर से निकलते वक्त सोचे हुए कार्यजीवन की भागदोड़ के कारण मुश्किल से पुरे हो पाएंगे। सामाजिक स्तर पर पद की गरीमा को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होंगे।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के उपयोग से बचें।

अंक 03- बच्चों की अति महत्वकांक्षाए अपनी हैसियत से कही अधिक होने के कारण पूरा करने में कठीनाई महसूस होगी। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों के लिए पूरा समय अच्छा रहेगा।
अनुकूलता के लिए- देवस्थल पर कुछ देर श्रमदान करें।

अंक 04- माता-पिता के प्रति चिंताओं में कमी आने से दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों में पर्याप्त समय दे पाएंगे। भाग्य की प्रबलता धरा के कामकाज में आशानुरूप सफलता दिलाएगी।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 05- तेजी मंदी के व्यवसाय में बूंद-बूंद से घड़ा भरने वाली कहावत को अपनाते हुए ही कामकाज करना होगा। अतिरिक्त कार्यों में की गई साझेदारी में मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री दान में दें।

अंक 06- चोट लगने की आशंका को देखते हुए मेहनत के कार्यों को पूर्णतः सावधानी रखते हुए करें। मनमर्जी से लिए गए निर्णयों से ऋण का संकट ओर गहरा हो जाएगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल शनिदेव के दर्शन करें।

अंक 07- अधिनस्थों के साथ अनबन के चलते हुए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। कुंठित व्यवहार से रिश्तों की मर्यादाएं टूटने के कारण मन में बहुत ज्यादा अशांति रहेगी।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोडे़ मुंग प्रवाहित करें।

अंक 08- प्रतियोगी परिक्षाओं में वरीष्ठों में पूर्ण सहयोग को बनाकर रखना होगा। जनपक्ष में किए गए वादों को निभाने में कठिनाई आएगी। पत्नी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- कठोर वचन बोलने सें बचकर रहें।

अंक 09- अपने से कनिष्ठ व्यक्तियों को भी पूरे मान सम्मान के साथ रखकर कार्य करना होंगे। संस्थान के खर्चों में लगाम न लगा पाने के कारण आर्थिक बजट गढ़बढ़ा सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.