ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कामकाज में व्यस्तता के चलते खाने-पीने में ध्यान न दे पाने के कारण उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। रिश्तेदारी में मुक्त हाथों से खर्चा करने से अपने को बचाकर रखें।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।
अंक 02- साझेदारी के कारोबार में अहं की भावना का त्याग करते हुए पुरे आत्मविश्वास के साथ कामकाज आगे ले जाने का प्रयत्न करें। पुरा दिन भजन किर्तन व सत्संग में व्यतित होगा।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक भाषा का उपयोग न करें।
अंक 03- भौतिक जीवनशैली से उबकर शांति की तलाश में वैराग्य को भी सहारा मानने लगेंगे। शेयर बाजार में असमंजस्य की स्थिति से बचने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा पंचामृत प्रवाहित करें।
अंक 04- व्यस्तता से भरी जिंदगी मे जीवनसाथी की खुशियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उसे भावनात्मक सहारा दें। व्यक्तिगत संबंधों में आपसी सामंजस्य मन को सुकुन पहुंचाएगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।
अंक 05- बच्चों का आपस में मनमुटाव बड़ों के लिए विवाद का कारण बन सकता है। अतः बचकर रहें। घर परिवार के प्रति भविष्य की चिंता के बजाए वर्तमान को संवारने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 06- कनिष्ठ वर्ग की लापरवाही के कारण कार्यालय में अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर आ सकती है। दोस्तों के मध्य कामकाज का महत्वपूर्ण समय बिताने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में फल का वितरण करें।
अंक 07- तेजी-मंदी के व्यवसाय में दूसरों को देखकर भेड़ चाल चलने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतियोगी परिक्षा के प्रतिभागी अपनी कार्यप्रणाली से भविष्य के प्रति निश्चित रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- मांगकर किसी भी वस्तु का उपयोग न करें।
अंक 08- जमीनों के कार्य में अल्पावधि के लिए तेजी के रूख रहने से फायदा लेने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को अपना अतिरिक्त समय सृजनात्मक कार्यों मे देना हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।
अंक 09- मजदूर तबके को जोखिम के कार्य सावधानी पूर्वक करने होंगे अन्यथा चोट लग सकती है। परिवार में आनंदोत्सव की स्थिति में भी भाषाशैली पर काबु रखने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का कोई भी वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment