Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 7 वाले जातकों को विवादों का सामना करना पड़ सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यालय से संबंधित कानुनी मसलों में बड़ी जवाबदारी को निभाने में कठिनाई महसूस होगी। मंदी के दौर में साझा व्यापार के महत्व को समझते हुए इसे अपनाना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति के मध्य कुछ समय बिताएं।

अंक 02- प्रथम प्रयास में युवाओं को सफलता मिलने में विलंभ से निराश होकर प्रयत्न से दूर न हटें। नई योजनाओं के विस्तार को प्रभावित करने वाले कारक चिंता का कारण बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- भैर में मंदिर में चैमुखी दीपक लगाएं।

अंक 03- तेजी मंदी के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को अपना दामन बचाकर काम करना होगा। परिवार में विवादों को देखते हुए बचकर रहने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल का अपव्यय करने से बचें।

अंक 04- बोलचाल में मर्यादाओं का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। भागीरथ प्रयासों से खर्चों पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। वस्तुएं सहेजकर रखने की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा।
अनुकूलता के लिए- दिन में कुछ देर आत्ममनन करें।

अंक 05- बुजुर्गों की सेवा का प्रतिफल जीवन के महत्वपूर्ण मौकों पर कवच का काम करेगा। सहकर्मियो के मध्य हंसी-ठिठोली व्यक्तिगत तनाव को कुछ हद तक कम करेगी।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

अंक 06- परिवार में आपस में सामंजस्य बनाने की कोशिशों को कुछ दिनों के लिए विराम देना पड़ सकता है। बच्चों के द्वारा घर परिवार में व्यवस्थित कार्य मन को सुकून पहुंचाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।

अंक 07- जिंदगी की भागदौड़ में कई अनावश्यक खर्च हो जाएंगे। सहकर्मियों पर अत्यधिक विश्वास के नतीजे प्रतिकूल रहेंगे। अचानक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।

अंक 08- मानसिक असंतुलन की स्थिति बनी रहने से कामकाज को कुछ समय के लिए ठहराव देना होगा। खाने-पिने के शौक के कारण तन व धन दोनों तरफ से खूब खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।

अंक 09- असमंजस की स्थिति होने पर जमीनों के कामकाज को कुछ दिनों के लिए टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की अनुकूलता कामकाज की गति में निरंतरता बनाए रखेगी।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.