Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: आज का दिन अंक 7 वाले जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को पूर्ण कालिन व्यवहार में लाने का प्रयत्न न करें। साझा योजनाओं पर चलने के प्रयास साझेदारी को ओर अधिक मजबुती प्रदान करेंगे।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति कन्याओं को भोजन कराएं।

अंक 02- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए पूंजि की व्यवस्था न हो पाने से मन उदास रहेगा। भावनात्मक रिश्तों को जोड़ने से पहले हर पहलु पर विचार करें।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने वस्त्र का त्याग करें।

अंक 03- भाग्य की प्रबलता व कर्म से नौकरी में तरक्की व नये स्थान पर जाने के प्रबल योग बनते हैं। पूरे समय से बना तनाव दूर होने के कारण कार्यों को अच्छे से निपटा सकेंगे।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक का अपमान करने से बचें।

अंक 04- सामाजिक चिंताओं के कारण धार्मिक जलसों में शामिल होते हुए भी मानसिक शांति का अनुभव नहीं हो पाएगा। व्यापार में भाईयों का अनपेक्षित सहयोग आश्चर्यचकित कर देगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।

अंक 05- भविष्य को ओर अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है। सृजनात्मक व विलासिता पूर्ण जीवन जीने में दोनो स्तर पर खूब धन खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने जुते-चप्पल का त्याग करें।

अंक 06- कार्यस्थल पर दूसरों की गलती ढुंढने के बजाए स्वयं आत्मचिंतन करना जरूरी होगा। बड़ों के द्वारा कभी न मिलने वाला सहयोग इस समय मिलना आश्चर्यचकित कर देगा।
अनुकूलता के लिए- घर में कुछ देर रामायण का पाठ करें।

अंक 07- अनुशासन के महत्व हो नकारकर परिक्षाओं में सफल होना संभव नहीं है। अतः जहां तक हो सके अनुशासित रहने का प्रयत्न करें। अतिरिक्त धनार्जन बैहद तीव्र गति से होगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 08- अत्यधिक व्यसनों को रोक न पाने के कारण इस सप्ताह से दुष्परिणाम सामने आने लगेंगे। कुसंगति के कारण जमा पूंजि का नुकसान हो सकता है। अतः सतर्कता से काम लें।
अनुकूलता के लिए- आंवले के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 09- कोट-कचहरी के मामलों को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना भविष्य में अपने हित में रहेगा। आज का दिन थकान मिटाने के बजाए दूसरे कार्यों में जाया हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- केसर का तीलक लगाकर घर से निकलें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.