Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 9 वाले जातकों के बहुत दिनों से रूके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- धनार्जन की योजनाओं में किए गए निवेश का समुचित फायदा न मिलने के कारण मन में संषय की स्थिति रहेगी। कुसंगति के कारण अत्यधिक धन हानि के योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- देवस्थल में नारियल चढ़ाएं।

अंक 02- अल्प समय के लिए शेयर बाजार में किया गया निवेश आशानुरूप सफलता दिलवा सकता है। कर्मचारियों के असहयोग से कामकाज का पूरा बोझ अपने उपर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर कार्य शुरू करें।

अंक 03- परिवार के मांगलिक कार्यों में अपने हाथ खुले होने से अत्यधिक धन खर्च के योग बनते हैं। वरिष्ठों के द्वारा की गई गलतियों के परिणाम स्वयं को भुगतने पड़ सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 04- पिछले दिनों से व्यापार के तौर तरीको में लाए गए बदलाव का असर बढ़ती हुई कमाई के रूप में दिखेगा। परिवार में हुई छोटी सी अनबन में समझोते के प्रयास नाकाम रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

अंक 05- भाईयों को साथ में लेकर चलने की नीति अपनाने से रिश्तेदारी में संबंधों को सहज बनाने में भरपूर मदद मिलेगी। पूर्वाभास होने से अच्छे-बुरे की पहचान करने में मदद मिलेगी। अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचें।

अंक 06- नौकरी में परिवर्तन की संभावनाओं को देखते हुए होने वाले बदलाव को सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों में स्वयं फैसले लेने से बचना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में मीठाई का वितरण करें।

अंक 07- कोर्ट-कचहरी के कार्यों में उदासीन रवैया अपने पक्ष को विपरित दिशा में ले जा सकता है। द्रव्य हानि की स्थिति में भी कुविचारों के द्वंद को शांत रखने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 08- ग्रीष्म ऋतु काल में भी शीत प्रकृति के व्यक्तियों को ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए। नौकरों के परस्पर सहयोग से ही नई योजनाओं में कामकाज की दिशा तय होगी।
अनुकूलता के लिए- गंगाजल मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें।

अंक 09- मंदी के दौर का व्यापक प्रभाव पड़ने के कारण धर्म के प्रति आस्था में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। यांत्रिक कामकाज में बहुत दिनों से रूके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.