Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: नौकरीपेशा लोगों को आज धनलाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- अगर पत्नी के सहयोग से काम करते हैं, तब कार्यों के पूर्ण होने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कामकाज में गति को बरकरार रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- बने भोजन का अपमान करने से बचें।

अंक 02- कार्यस्थल पर परिवर्तन करने की अपनी योजनाओं को स्वजनों के विरोध के चलते छोड़ना पड़ सकता है। निर्णय लेने के प्रति मन में स्थिरता का भाव नहीं बन पाएगा।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में कुछ देर श्रमदान करें।

अंक 03- स्वतंत्र रहकर कार्य करने की अपनी शैली में थोड़ा बहुत परिवर्तन करने की जरूरत रहेगी। घरेलु व्यवसाय में अपने सहयोग करने से स्वजनों की चिंताओं में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।

अंक 04- अतिरिक्त कामकाज में किसी के सहयोग के बगैर स्वयं को पूरी तरह जुझना पड़ सकता है। खाने-पिने की अपनी आदतों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत महसूस होगी।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 05- वर्तमान समय को देखते हुए युवाओं को भविष्य के प्रति अपनी चिंताओं से रूबरू होना पड़ सकता है। शेयर बाजार में किये गए निवेश से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक भाषा न बोलें।

अंक 06- दांपत्य में बढ़ती हुई निरसता को रोकने के लिए रचनात्मक कार्यों को करने की ओर ध्यान देना होगा। भूमि-भवन के कामकाज में अल्प समय के लिए तेजी का रूख रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में कुछ देर शंखनाद करें।

अंक 07- परिवार में मुद्दों पर आधारित बातों को ही अपने जीवन की प्राथमिकता बनाएं। भाईयों व अधिनस्थों के व्यवहार में अपने प्रति आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 08- स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के संबंध में कहीं दूर की यात्रा करने के योग बनते हैं। वाहन चलाने में अरूचि के बावजुद नियमों का ध्यान रखें।
अनुकूलता के लिए- घर में अनावश्यक सलाह न दें।

अंक 09- मुकदमेबाजी में निर्णयात्मक स्थिति अपने आलस्य के कारण कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ सकती है। संतानपक्ष की ओर से होने वाली चिंताओं में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- हल्दी मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.