Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: नौकरी के महत्व को समझते हुए कार्य करें, सफलता जरूर मिलेगी

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आज के समय में पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचते हुए पैसों के महत्व को समझने की जरूरत है। वाहनों से संबंधित कामकाज में अच्छी रफ्तार बनी रहने की संभावना है।
अनुकूलता के लिए- सूर्यदेव को हल्दी मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

अंक 02- परिवार में सब को खुश रखने व साथ लेकर चलने में काफी मशक्कत करना पड़ सकती है। वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम उठाकर काम करने का निर्णय लेना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करें।

अंक 03- नौकरी के महत्व को समझते हुए अधिकारी वर्ग से आगे बढ़ने की कोशिश न करें तो ठीक रहेगा। भाग्य की प्रबलता कार्यों को समय से पहले करने की ओर अग्रसर करेगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में बढ़ते क्रम में दीपक लगाएं।

अंक 04- सेहत में परिवर्तन पूरे समय परेशानी का कारण बनेंगे। काम की विफलता धर्म के रास्ते में भटकाव ला सकती है। परिवार के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने के योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- प्राकृतिक संसाधन के उपयोग में सजग रहें।

अंक 05- नौकरों के अनुचित व्यवहार का खामियाजा प्रतिष्ठान में हानि के रूप में उठाना पड़ सकता है। परिवार में बहुत आवश्यक होने पर ही अपने विचारों को सबके सामने रखें।
अनुकूलता के लिए- गायत्री मंत्र के एक माला जपें।

अंक 06- दांपत्य में अपने कुंठित व्यवहार से नित प्रतिदिन नई-नई परेशानियां खड़ी होगी। पिछले कुछ दिनों से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी के बढ़ने के आसार बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 07- विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही अपनी प्रतिभा को उभारने की ओर विशेष ध्यान देना होगा। कानुनी मसलों में अपनी भावुकता के चलते गलत निर्णय लेने में आ सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक का यथाशक्ति वितरण करें।

अंक 08- वाणी पर संयम रखने के कारण रिश्तेदारी की गरिमा को कायम रखने में मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर नए विचारों के साथ किये काम धनलाभ की स्थिति निर्मित करेंगें।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 09- नौकरीपैशा व्यक्तियों को अपने वरिष्ठजनों के कोप का शिकार होने से बचने की पुरजोर कोशिश करना चाहिए। मन में उत्साह के चलते समस्त कार्य समय के पहले पूर्ण होंगे।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.