ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मन में अनिश्चिंतता बनी रहेगी। पहले से चल रहे अथक प्रयासों के कारण रूका हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा। कार्यालय में पहले से अतिरिक्त मेहनत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें।
अंक 02- व्यापार में जोखिम उठाते हुए किसी नई योजना को हाथ में ले रहे हैं, तो बचने का प्रयास करें। बुजुर्गों की समस्याओं से फारिग होते हुए रूटीन के कामकाज में ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
अंक 03- जीवन में आई निरसता को दूर करने के लिए किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भावावेश में आकर रूपयों के लेनदेन में नुकसान उठा सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव कन्या भोजन कराएं।
अंक 04- कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझनों के कारण अपने मुल्यवान समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। कामकाज के लिहाज से आज की शुरूआत थोड़ी फिकी रह सकती है।
अनुकूलता के लिए- शिव भगवान को नील कमल अर्पित करें।
अंक 05- समझभरी सोच के कारण किसी बड़े रोग से बचे रहेंगे। मन में उत्साह कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों का रूखा व्यवहार मन को वेदना पहुंचाएगा।
अनुकूलता के लिए- नीली वस्तुओं का दान करें।
अंक 06- मन के विचलित रहने से कार्यालय के महत्वपूर्ण कार्यों में गलती की संभावना देखते हुए थोडे़ दिन के लिए ठहराव देंदे। किसी नई योजना के लिए चल रहा संकट दूर होगा।
अनुकूलता के लिए- नियम विरूद्ध कार्य करने से बचें।
अंक 07- अपनी हठधर्मिता के कारण परोपकार के कार्यों में बनी प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है। तेजी मंदी के कारोबार में सौदों को लंबे समय के लिए अटकाकर रखना अपने हित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का गन्ने के रस के अभिषेक करें।
अंक 08- अतिरिक्त आय के चक्कर में अपने फर्ज से विमुख न हो। निजी संबंधों में दोनों को एक दूसरे का ध्यान रखते हुए रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता रखना जरूरी होगा।
अनुकूलता के लिए- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।
अंक 09- परिवार के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नये व्यक्तियों से मेलमिलाप के फायदे मिलेंगे। ऋण का संकट दूर होने से मन में उत्साह का संचार होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी ब्राह्मण को धोती व दुपट्टे का दान करें।





No comments:
Post a Comment