Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, कार्य सिद्ध होंगे

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- व्यवसाय में अतिरिक्त गठजोड़ बनाने के बहुत दिनों के प्रयास अब जाकर सफल होते दिखाई देंगे। निजी संबंधों में एक दूसरे को बेहद करीब से समझने के मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- कुछ देर राम-नाम का जप करें।

अंक 02- सत्संग के प्रभाव से आए नये विचारों को अपने जीवन में अमल में लाने की कोशिशें सफल रहेगी। युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय व धन घुमने फिरने में खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक निर्णय दिमाग से लें।

अंक 03- सांसारिक जीवन में अपनी सोच को व्यवहारिक न बना पाने के कारण व्यर्थ तनाव बढे़गा। सहयोगियों के मध्य चल रही अनबन का असर दैनिक पूजन कर्म पर पडे़गा।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 04- अपने आसपास के व्यापक विरोध को देखते हुए किसी से भी ऊंचे बोलने का प्रयत्न न करें। युवावर्ग को नौकरी में मिल रहे परिवर्तनों का लाभ उठाना स्वहित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

अंक 05- अपनों के मध्य द्वेशतापूर्ण व्यवहार से गहरा आघात लगने की संभावनाए बनती है। नौकरीपैशा व्यक्ति अपने संबंधित से पुछे बगैर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 06- व्यवसाय में आए आकस्मिक ऋण का संकट अपने बुद्धि विवेक के प्रयोग से दूर हो सकेगा। व्यवस्थित कार्य करने के चक्कर में अपनों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचें।

अंक 07- भुत व वर्तमान में माता-पिता की सेवा का पुण्य प्रताप इस मंदी के दौर में कारोबार में देखने को मिलेगा। सुरूचि पूर्ण खान-पान सेहत पर विपरित असर डाल सकता है।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय से ही दान करें।

अंक 08- कार्यस्थल पर लापरवाही के चलते होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जेब ढीली करना पड़ सकती है। अपने द्वारा किये गए परोपकार के कार्यों से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- सरसों तेल से शनिदेव का अभिषेक करें।

अंक 09- अपने द्वारा शिक्षित परिचितों का रूखा व्यवहार मन को मानसिक वेदना पहुंचाएगा। कार्यालय में महत्वपूर्ण वस्तुओं के घुमने के कारण पूरे समय परेशानी में रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.