ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- भौतिकवाद के कारण बच्चों के व्यवहार में आए परिवर्तन भविष्य के प्रति अपनी चिंताओं में ओर अधिक ईजाफा करेंगे। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा में धन खर्च के योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित धुप लगाएं।
अंक 02- भाग्य की प्रबलता नौकरी व व्यवसाय दोनों क्षेत्र में सोच के विपरित ऊपर लेकर जाएगी। जोखिम के कार्यों में ध्यान बंटने की संभावनाओं को देखते हुए सावधानी से काम लें।
अनुकूलता के लिए- चंदन का तीलक लगाकर कार्य शुरू करें।
अंक 03- अपने कार्यक्षेत्र में भावावेश से परे हटकर स्वविवेक से काम करने की ओर ध्यान देना होगा। स्वजनों में अपने पुरजोर विरोध को देखते हुए बेवजह आना-जाना कम करें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 04- जनपक्ष का समुचित सहयोग न मिल पाने के कारण सामाजिक व्यक्तियों की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। धन सम्पत्ति के पारिवारिक विवादों के हल होने में तेजी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को तेल लगी रोटी खिलाएं।
अंक 05- अपने से वरिष्ठजनों की राय को ही सर्वोपरी न माने अपितु स्वयं के बुद्धिबल से किये गए कार्य अधिक सफल होंगे। वाहनों से संबंधित रूके हुए कामकाज गति पकड़ने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल रामनाम का स्मरण करें।
अंक 06- प्रतिभा का समुचित उपयोग नहीं हो पाएगा। भोगविलास से उबकर मन में वैराग्य का भाव उत्पन्न होगा। भूमि-भवन से जुडे़ समस्त कार्यों के लिए समय खुशियों भरा रहेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
अंक 07- बच्चों के व्यवस्थित सहयोग से व्यवसाय में अल्प समय में ही नई ऊचांइयों को प्राप्त कर लेंगे। अतिरिक्त लाभांष लेने में लापरवाही बरतने से मुसीबतें गले पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।
अंक 08- गुप्त शत्रुओं का तीखा विरोध सहना पड़ सकता है। अतः अपने मुलभूत कार्यों में लय को बनाए रखें। प्रतियोगी परिक्षाओं के प्रतिभागियों को अपने कर्म से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुन भोजन ग्रहण करें।
अंक 09- अपने चरित्र को पाक साफ बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ सकती है। करबद्ध काम मिलने से मजदूरवर्ग की पहले से चल रही मुसीबतें कम होने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।





No comments:
Post a Comment