ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- नौकरीपैशा व्यक्तियों को अपने उच्चाधिकारियों के कोप का शिकार होना पड़ सकता है। परिवार में अचानक आई आर्थिक मंदी का असर दैनिक पूजन कर्म पर भी पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में पसंद की वस्तु वितरित करें।
अंक 02- समयाभाव, समाज में बनी प्रतिष्ठा में भी कमी ला सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातें पूरे समय परेशान रखेंगी। धर्म के बने रिश्तों का महत्व अब जाकर सार्थक होगा।
अनुकूलता के लिए- परिजन के साथ भोजन ग्रहण करें।
अंक 03- बुजुर्गों के स्वास्थ्य में तेजी से हुए सुधार से अपने नित्य के कामकाज सुचारू रूप से चलने लगेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में निर्णयात्मक स्थिति को टालने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- शिवजी पर 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अंक 04- वरिष्ठों का उपर्युक्त सहयोग न मिल पाने के कारण नये काम से प्राप्त लाभांष में कमी दिखाई देगी। शंका को पर्याप्त आधार न मानते हुए हकीकत को भी समझने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन कर कार्य शुरू करें।
अंक 05- अतिरिक्त धनार्जन की स्थिति में आपस में समन्वय को बिगाड़ने की कोशिश न करें। धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने कामकाज को व्यवहारिक रूप देने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- हल्दी मिश्रित जल से सूर्य को अर्घ्य दें।
अंक 06- विद्यार्थियों को अपने मन के मुताबिक लक्ष्य हासिल करने के लिए समय के साथ चलने का प्रयत्न करना होगा। किसी से अनबन होने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- देवी के बीज मंत्र का जप करें।
अंक 07- अतिरिक्त साझा व्यापार में नुकसान को देखते हुए समापन की जरूरत पर बल देना होगा। सत्संग के दर्शन को पूर्णतः अमल में न ला पाने के कारण पूरे समय तनाव बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- घर में कुछ देर शंखनाद करें।
अंक 08- अपनी अंर्तआत्मा से संतोषप्रद जवाब मिलने के बावजुद दांपत्य में किया गया बिना वजह का शक बेहद तकलीफ पहुंचाएगा। धार्मिक कार्यों को परमार्थ के रूप में करें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 09- नौकरी में परिवर्तन की स्थिति को देखते हुए तुरंत निर्णय लेने की स्थिति को टालने का प्रयत्न करें। हमेशा मस्तिष्क से निर्णय लेने की सोच को बदलना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।





No comments:
Post a Comment