Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: कामकाज की गति में अचानक रूकावटें आ सकती है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01 - व्यसन परिवार से दूर कर सकते हैं। कामकाज की गति में अचानक रूकावटें आ सकती है। ऋण का भुगतान समय पर न कर पाने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर में यथासंभव अग्निहोत्र करें।

अंक 02- अतिरिक्त कामकाज में पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण व जटील कार्यों को आसानी से कर पाएंगे। यात्रा करते वक्त भावावेश में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- तामसिक भोजन के सेवन से बचें।

अंक 03- भूमि-भवन से संबंधित कामकाज को निपटाने मे स्वयं का पैसा व्यर्थ ही खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।
अनुकूलता के लिए- स्नानध्यान से निवृत्त हो रक्त चंदन का तीलक लगाएं।

अंक 04- शिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य सप्ताहमध्य के बाद दोस्तों के चक्कर में अधूरे रह जाएंगे। मित्रों का सहयोग लेनदेन की व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।

अंक 05- विरोधी पक्ष सामने रहकर पीठ पीछे हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है। साझे व्यापार से तरक्की की नई राहे खुलेंगी। अतः अपनी भागीदारी के प्रति पूर्णतः वफादार बने रहें।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 06- वर्तमान समय को देखते हुए व्यवसाय में जोखिम उठाएं बिना काम करना संभव नहीं हो पाएगा। अकारण चिंताओं से बचने के लिए अल्प समय के लिए यात्रा का सहारा लें।
अनुकूलता के लिए- घर में अलग से सरसो तेल का दीपक लगाएं।

अंक 07- अपने से छोटे व्यक्तियों से भी सलाह लेकर काम करने की आदत को अमल में लाएं। जीवन की आपाधापी में वाहन चलाने में नियंत्रण के हटने से दुर्घटना घट सकती है।
अनुकूलता के लिए- कोई भी धार्मिक पुस्तक का वितरण करें।

अंक 08- रिश्तेदारी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखुबी निभाने से मान सम्मान में खांसी बढ़ोतरी होगी। पहले से चल रहे जमीनों के विवाद के निपटारे में धीरे-धीरे प्रगति होने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- आपसी सहमति से प्रत्येक कार्य करें।

अंक 09- सामाजिक कार्यों में एक दूसरे की टांग खींचने की प्रवत्ति के हावी होने पर स्वयं को बचाकर रखें। कारोबार में पूंजि की व्यवस्था समय पर न होने से पूरे समय परेशान रहेंगें।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.