Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पुरे समय परेशान करेगी, ध्यान रखें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में खुद को बनाए रखने के लिए मशक्कत करना पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी परेशानी का कारण बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 02- सहकर्मियों के साथ आपस में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। जनहित के कार्यों को अपेक्षा की भावनाओं से परे हटकर करते रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति अन्न का दान करें।

अंक 03- विकट स्थिति में घर परिवार का पूर्ण सहयोग संबल प्रदान करेगा व परेशानियों से बाहर निकलने में मदद करेगा। व्यवसाय में विस्तार की कोशिशें पुरी होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- सर्वप्रथम राधाकृष्ण के दर्शन करें।

अंक 04- बुजुर्गों की सेहत के प्रति निश्चिंतता से महत्वपूर्ण कार्यों में अच्छे से समय दें पाएंगे। पुरा समय समस्याओं से जुझते हुए बितेगा किंतु आज से निजात मिलना शुरू हो जाएगी।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 05- नई योजनाओं में हुए विलंभ को पाटने के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करना पड़ सकती है। जीवन में छाया अकेलापन मानसिक रूप से परेशान कर रख देगा।
अनुकूलता के लिए- पारिश्रमिक देकर ही वस्तु का उपयोग करें।

अंक 06- व्यवसाय में अपनी कार्यकुशलता को पैना करने के कारण ही लाभ के अवसर बढे़ंगे। बहुत दिनों से रूके हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल के प्रयास पुरे होने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान नहीं करें।

अंक 07- सेहत से जुड़ी चिंताओं में कमी आने से रूके हुए कामों को पूर्ण करने की ओर अग्रसर होंगे। बाहर खाने-पिने के शौक में होने वाले खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- रूपये का दुरूपयोग करने से बचें।

अंक 08- पैतृक संपत्ति की जिम्मेदारी को एक दूसरे पर ढ़ोलने के बजाए आपस में दायित्वों को समझने की जरूरत रहेगी। तकरीबन मामलों से निश्चित हो घर-गृहस्थी को दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- मौन रहकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 09- युवाओं को भविष्य के लिए शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी बाधाएं पुरे समय परेशान करेगी। संस्थान का लाभ अकर्मण्यता से हानि में बदल सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में कुछ देर श्रमदान करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.