ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- भूमि- भवन के कामकाज में पहले से चल रही परेशानियों से निजात मिल सकता है। कार्यस्थल एवं घर पर अपने ही लोगों के द्वारा विरोध का बिगुल बजाने से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 02- युवाओं को नौकरी में घोर लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बिना वजह की यात्रा से तन व धन से कोई नुकसान हो सकता है। घर की दहलीज पर सांयकाल दीपक लगावे ।
अंक 03- नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वतंत्र कामकाज में हानि हो सकती है। सामाजिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वाह ठीक ढंग से न कर पाने के कारण मन बैचेन रहेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में यथासंभव चोला चढ़ाएं।
अंक 04- कार्यस्थल पर किसी नई परियोजना की जवाबदारी मिलेगी। मित्रता को आजमाए बिना कोई भी व्यवहार न करें। अत्यधिक व्यसनों पर रोक न लगा पाने से दुखी रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- गं गगनाय नमः मंत्र का जप करें।
अंक 05- कार्य को आजकल पर टालने की आदत से जमीनों के कामकाज में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते हैं। बाहर रहने के कारण परिवार की अनदेखी हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- शिवजी को दुध मिश्रित जल चढ़ाएं।
अंक 06- लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को जन्म दे सकती है। कामकाज के सिलसिले में अतिव्यस्तता रहेगी। पारिवारिक मसलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप दिक्कत दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को मोरपंखी अर्पित करें।
अंक 07- सहयोगियों के मध्य कार्य विभाजन को लेकर चल रही उठापटक में अपने ऊपर एकतरफा निर्णय लेने के आरोप लग सकते हैं। कामकाज में धीरे-धीरे गति आने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में मौसमी फल का वितरण करें।
अंक 08- सुविचारों का आदान प्रदान चारों और आत्मीय प्रशंसा को बढ़ाएगा। व्यक्तिगत संबंधों में अपने जटील व्यवहार को काबू में रखना होगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होना
पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- किसी पालतु पशु को रोटी खिलाएं।
अंक 09- निज संबंधों में बड़ा दिल लेकर चलना होगा। कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग घर की अनावश्यक जरूरतों में लगने के कारण मन चिंतित हो उठेगा।
अनुकूलता के लिए- चिड़ियों को पंजीरी बनाकर खिलाएं।





No comments:
Post a Comment