Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: जोखिम लेने की बजाए थोड़ा सोच-मसझकर फैसला लें, लाभ होगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मजदुर वर्ग को पराक्रम के कार्यों में थोड़ा बहुत बुद्धिबल का प्रयोग भी करना चाहिए। दिये गए ऋणों की उगाई के प्रयासों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- अभिमान के बजाए स्वाभिमान से रहें।

अंक 02- विद्यार्थी अपने कर्म व आत्मविश्वास के बलबूते परिणामों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। रिश्तेदारों की बजाए गैरों पर भरोसा कर किये गए काम नुकसान दे सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग का उपयोग करने से बचें।

अंक 03- अधिनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलने के कारण महत्वपूर्ण योजनाओं को समय के पहले पूरा करने में सफल रहेंगे। नये मित्रों के साथ बने संबंधों में पुनः समीक्षा की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

अंक 04- पारिवारिक मसलों में आपसी विवादों को सुलझाते समय अपनी बैबाक राय को देने से बचें। कामकाज में जोखिम लेने की बजाए थोड़ा रूककर कोई फैसला लें, तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 05- रिश्तेदारी में गलतफहमी के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या पुरे समय बरकरार रह सकती है। वाणी संयम न रख पाने से हंसी के पात्र बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।

अंक 06- कामकाज में विस्तार करने की योजना को कुछ समय के लिए विराम देना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में सक्रियता निभाने के फायदे वर्तमान में देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री(सीधा) चढ़ाएं।

अंक 07- आत्मविश्वास में भरपुर वृद्धि होगी व उसे कायम रख पाएंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बनती है। व्यापार में होने वाले सतत लाभांष में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें।

अंक 08- कार्यालय में आर्थिक मसलों के उलझने से मन दुखी रहेगा। जनपक्ष में बदलाव लाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। अल्प समयावधि के लिए जमीनों में निवेश फायदा देंगे। अनुकूलता के लिए- गाय के घी से शिवजी का अभिषेक करें।

अंक 09- बुजुर्गों की देखभाल करने के मौके हाथों से जाने न दें। सहेज कर रखी वस्तु न मिलने से पूरे समय परेशान रहेंगे। तेजी मंदी के व्यवसाय में ज्ञान का समुचित उपयोग करें।
अनुकूलता के लिए- कुमकुम का तीलक लगाकर घर से निकलें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.