Breaking News
recent

Aaj Ka Rashifal In Video: आज के दिन मन उदास है, व्यर्थ के विवाद से दूर रहें

आपका हर दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आता है। कभी दिन बहुत शुभ होता है तो कभी अशुभ, लेकिन जो भी होता है व हर दिन बदलता है। क्योंकि आपके सितारे भी हर दिन बदलते हैं। हमारा दिन कैसा रहेगा ये पता चल जाए तो हम कुछ सावधानियां बरतकर अपने दिन को ओर अच्छा बना सकते हैं। पत्रिका डॉट काम पर देखें हर दिन का राशिफल। तो आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल का दिन, Astrologer रूपाली श्रीवास्तव बता रही हैं सभी 12 राशियों का हाल।

राशिफल

1. मेष -
मेष राशि वालों का मन उदास है, विचलित है।
संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी हुई है।
स्वास्थ्य भी बेटर नहीं है, लापरवाही न करें।
खर्च की अधिकता को न बढ़ाए।
आपको भविष्य में फायनेंशियल समस्या दे सकते है।

2. वृषभ -
वृषभ राशि वालों का मन विचलित है।
लोगों के व्यवहार से भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।
जिसके कारण मन उदास हो जाता है।
मन पर नियत्रंण रखें।
अपने रास्ते पर चलते रहें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।
जीवन में उन्नति करेंगे।

3. मिथुन-
मिथुन राशि वालों के जीवन में पॉजिटिव चेजेंस आ सकता है।
आज का दिन अमोद-प्रमोद और खुशी में बितेगा।
जीवन में नये चैप्टर की शुरूआत करेंगे।
करियर को लेकर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी।
जीवन में नये रास्ते मिलेंगे।

4. कर्क-
कर्क राशि वालों का आज का दिन उत्तम है।
चीजें व्यवस्थित रूप से करने का प्रयास कर रहे हैं।
मन पर नियंत्रण रखें।
व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।
लोगों के बहकावे में न आएं।

5. सिंह-
सिंह राशि वालों के रूके कार्य पूरे होंगे।
रूका धन प्राप्त होगा।
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
पत्नी रिश्तेदारो के साथ विवाद हो सकता है।
वाणी पर संयम रखें, व्यर्थ के विवाद को टालें।

6. कन्या-
कन्या राशि वालों को आज के दिन मन पर नियत्रंण करके चलने की आवश्यकता है।
फायनेंशियल स्थिति आपकी ढ़गमगा सकती है।
चीजों को उस रूप में नहीं ले रहे हैं, जिस रूप में लेना चाहिए।
यह कार्य आपको निगेटिव एनर्जी की तरफ ले जा रहा है।
अपनी चीजों को पॉजिटिव करें, मन को हल्का करें।
आगे बढ़ने का प्रयास करें, तभी लाभ होगा।

7. तुला-
तुला राशि वालों के जीवन में स्थिति पहले से अच्छी है।
फायनेंशियल स्थिति बैटर नहीं हो पा रही है।
जीवन में आगे बढ़ें अपने कार्यक्षेत्र को बदलें।
नई दिशा में प्रयास करें, जिससे रूके कार्य पूर्ण हों।
फायनेंशियल स्थिति को स्ट्रांग करने की आवश्यकता बहुत ज्यादा है।

8. वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वालों की जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति का समाना करना पड़ सकता है।
जो करना चाहते हैं वो नहीं कर पा रहे हैं।
इसका बड़ा कारण फायनेंशियल मेटर है।
पॉजिटिव होने की जरूरत है।
व्यापारिक दृष्टि से जिनका व्यापार पहले से सेट है उनको बड़ा लाभ होने की संभावना है।
जो नये कार्य की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, फायनेंशियल रूकावट का सामना करना पड़ सकता है।

9. धनु-
धनु राशि वालों को जीवन में सोच-समझकर चलने की आवश्यकता है।
प्रमोशन के चांसेस बनते-बनते रूक जाएंगे।
चीजें आपकी बिगड़ जाएगी।
बड़ा सौदा होते-होते रूक जाएगा।
जिससे आपका मन दुःखी हो सकता है।
आप के लगातार प्रयास के बाद भी असफलता मिल रही है, वो डिप्रेशन का कारण बन सकती है।

10. मकर-
मकर राशि वालों को जीवन में संभलकर चलने की आवश्यकता है।
मन पर नियत्रंण रखिये।
व्यवहार पर नियत्रंण रखने की आवश्यकता है।
पॉजिटिव वे में आगे बढे़ं।

11. कुंभ -
कुभं राशि वालों को आज राहत है।
आज के दिन मन उदास है।
चीजें बिगड़ती जा रही है।
फायनेंशियल दिक्कत आपको परेशानी में डाल रही है।
व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।
कागजीय कार्यवाही को बैटर कर लें, नहीं तो बड़ी समस्या का शिकार हो सकते हैं।

12. मीन-
मीन राशि वालों को पहले से अर्लट होकर चलने की आवश्यकता है।
भावुक प्रवृत्ति के होते हैं, जल्दी ही बहकावे में आ जाते हैं।
जिसके कारण उनके कार्य बिगड़ जाते हैं।
लाइफ में प्रेकटिकल हो चीजों को अच्छा और बुरा समझकर आगे बढ़े तभी आपनी प्रॉब्लम से बहार आ पाएंगे।
आप अगर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.