Breaking News
recent

लॉकडाउन : अपराध घटा, शराब व डोडा तस्करों पर शिकंजा

पाली। कोरोना वायरस [ Corona virus ] को लेकर पुलिस भले ही सडक़ पर कानून व्यवस्था व लॉक डाउन [ Lockdown ] की पालना में लगी हुई है, लेकिन कोरोना के डर से अपराधी जरूर छुप गए हैं, जो पुलिस [ Pali Police ] के लिए राहत की खबर है। हर साल छह हजार से अधिक मुकदमे पाली जिले में होते हैं, लेकिन जब से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन के रूप में सडक़ों पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी है तब से अपराधी भी छिप गए हैं।

हर जगह पुलिस की तैनाती देख अपराधी अपराध करने के लिए बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। इससे पाली जिले में चोरी, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, गो तस्करी जैसे अपराधों पर लगाम सी लग गई है। कोरोना के संक्रमण के संकट घड़ी में पाली वासियों के लिए भी राहत देने वाली खबर है। इधर, पाली पुलिस ने शराब व डोडा तस्करों पर खासा शिकंजा कसा है। पिछले एक माह में करीब आधा दर्जन कार्रवाई से तस्करों की कमर टूटी हुई है।

थानों में कम दर्ज हो रहे मामले
पाली जिले के पुलिस थानों में दर्ज होने वाले आपराधिक मामलों में भी पिछले करीब एक माह में कमी आई है। थानों में दर्ज होने वाले अपराधों का ग्राफ घटा है। जिले में लोग घरों में कैद हैं, जिसके कारण अपराध नहीं हो रहे हैं और लोग थानों में शिकायतें लेकर भी नहीं पहुंच रहे हैं।

वाहन चोरी की वारदातें रुकी
पाली जिले में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें काफी अधिक होती हैं। रोजाना जिले से एक बाइक चोरी होती हैं, लेकिन कोरोना के संक्रमण के कारण चल रहे लॉक डाउन में वाहन चोरी पूरी तरह से रुक गई है। वहीं बलात्कार, लूट, हत्या, डकैती व अपहरण जैसे मामलों में कमी आई है।

यहां पकड़ी डोडा व शराब तस्करी
बगड़ी नगर पुलिस, शिवपुरा पुलिस, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस, मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब व डोडा पोस्त पकडकऱ तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। जिले की सभी सीमाओं व तस्करी के रूट पर पुलिस की निगाहें है।

तस्करों पर सख्ती
लॉक डाउन के दौरान शराब व डोडा-पोस्त तस्करी तेज होने को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई, कई बड़ी कार्रवाई पाली पुलिस ने की है। सभी थानाधिकारियों को तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अपराध का ग्राफ जरूर घटा है, लोग घरों में है। पुलिस सतर्क है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.