बीकानेर. कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए अब नगर निगम ने वार्ड वार सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव शुरू कर दिया है। निगम की दो दमकल गाडिय़ों के माध्यम से निगम क्षेत्र के सभी ८० वार्डो में स्थित मुख्य सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इसका छिड़काव किया जाएगा। इस कार्य में निगम संबंधित वार्ड पार्षद की मदद लेगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि वार्ड वार किए जा रहे सोडियम हाइपोक्लोराइड के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। निगम की एक बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी से छिड़काव किया जा रहा है। हर दिन दो से तीन वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव करने की योजना है। वार्डों के साथ शहर के सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालय परिसरों इत्यादि में भी सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा, ताकि आमजन कोरोना वायरस से बच सके।
गली-मोहल्लों से कॉलोनी क्षेत्रों तक
आयुक्त ने बताया कि वार्डो में जहां-जहां दमकल की गाड़ी पहुंच सकती है वहां-वहां सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा। मु य और चौड़ी सड़कों पर जहां दमकल की बड़ी गाडी से छिड़काव किया जाएगा, वहीं छोटी गलियों और सड़कों पर छोटी दमकल गाड़ी से छिड़काव किया जाएगा। शहर में गली, मोहल्लों, चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनी क्षेत्रों तक सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा।
हर दिन दो से तीन वार्ड
निगम की राजस्व अधिकारी और सोडियम हाइपोक्लोराइड छिड़काव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अल्का बुरडक ने बताया कि हर दिन दो से तीन वार्डो में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा। इसमें पूरे शहर को वार्ड सं या १ से ४० और ४१ से ८० तक दो भागों में बांटकर प्रत्येक दिन दोनो भागों के एक से दो वार्डो में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव के काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को वार्ड सं या १ और वार्ड सं या ४१ में छिड़काव किया गया। किसी वार्ड के छोटे होने पर उस क्षेत्र में एक दिन में दो वार्डो में भी छिड़काव किया जा सकता है।





No comments:
Post a Comment