Breaking News
recent

लॉकडाउन में दस रुपए का जर्दा पाउच सौ रुपए में, गुटखा व जर्दे की बढ़ी कालाबाजारी

पाली। लॉकडाउन [ Lockdown ] के दौरान गुटखा व जर्दा [ Gutkha and Zarda ] की कालाबाजारी [ Black marketing ] इन दिनों जोरों पर है। प्रदेश में इनकी कालाबाजारी के चलते इनके भाव दस गुना बढ़ गए हैं, अवैध कारोबार करने वाले खुलेआम यह काम कर रहे हैं, जबकि पुलिस [ pali Police ], प्रशासन [ District administration ] व चिकित्सा विभाग [ medical Department ] इस पर कोई काम नहीं कर रहा है।

थूकने पर रोक, यहां तो बिक रहा
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान लॉक डाउन कर रखा है। गुटखा, जर्दा सहित अन्य धुम्रपान सामग्री पर रोक है, साथ ही प्रदेश में सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर भी रोक है, लेकिन मारवाड़-गोडवाड़ में इन दिनों 5 रुपए के गुटखा पाउच के दाम 60 से 70 रुपए में बेचा जा रहा था। वहीं दस रुपए का जर्दा का पाउच सौ रुपए में बिक रहा है। फिलहाल इस दिशा में पाली में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

पाली में बड़े गोदाम, व्यापारियों की तलाशी तक नहीं
पाली में गुटखा व जर्दा का होलसेल कारोबार करने वाले ही कालाबाजारी कर रहे हैं। इनके बड़े गोदामों में बड़ा स्टॉक हो सकता है, लेकिन प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग ने फिलहाल इन पर किसी प्रकार की तलाशी या कार्रवाई नहीं की है। इधर, पाली मुख्यालय सहित हाइवे व ग्रामीण इलाकों में गुटखा, जर्दा व पान मसाला की कालाबाजारी जारी है। जबकि प्रदेश की राज्य सरकार ने फिलहाल इनकी बिक्री पर रोक लगा रखी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.