Breaking News
recent

जयपुर समेत प्रदेश के कई ​इलाकों में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश ने गिराया पारा

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी की रफ्तार पर चक्रवाती तंत्र ( Rajasthan Weather Forecast ) ने ब्रेक लगा दिए। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 12 जिलो का मौसम अचानक से पलट गया। राजधानी जयपुर में आज सोमवार सुबह की शुरूआत आंधी और बारिश ( Rain in Rajasthan ) से हुई। सुबह—सुबह तेज धूल भरी आंधी ( dust storm in rajasthan ) ने लोगों की आंख खोल दी। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघन्टे की रफ्तार से चली हवाओं के बाद हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं सीकर में भी मौसम ( Rajasthan Weather Update ) का मिजाज बदल गया और बारिश का दौर शुरू हुआ। सनसिटी जोधपुर में भी देर रात मौसम ने पलटा खाया और तेज बारिश हुई जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। चूरू जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने अगले 2 घण्टे तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है। आज सुबह जयपुर में आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार उड़ने से कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों नागौर, श्रीगंगानगर और जोधपुर वहीं पूर्वी राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा और अजमेर में तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही धूलभरी हवा चलने और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.