Breaking News
recent

दिहाड़ी मजदूरों के फंड जुटाने के लिए अर्जुन कपूर वर्चुअल डेट पर जाने को हुए तैयार

नई दिल्ली। 21दिन के लॉक डाउन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में हैं, लेकिन हर कोई इस दौरान कुछ ना कुछ काम में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं, और अपना हर अनुभव अपने चाहने वालों के साथ साझा कर रहे हैं। इसके साथ सेलेब्स नॉवेल कॉज भी करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने मजदूरों की मदद का नायाब तरीका निकाला है। अर्जुन कपूर आगामी 11 अप्रैल को जरूरतमंदों की मदद करने वाले पांच लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुलाकात करेंगे।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'जो सड़कों पर चाट की दुकान लगाते हैं, निर्माण कार्य करते हैं, कुली, धोबी और रिक्शा चलाने वालों का लॉकडाउन के चलते बुरा हाल है, और ऐसे लोगों को मदद की सख्त जरूरत है।' अर्जुन ने कहा कि- 'कुछ समाज सेवी संस्थाओं (गिवइंडिया, फैनकाइंड) के साथ ऐसे लाचार लोगों की मदद के लिए आर्थिक मदद की कोशिश है। 'अर्जुन की माने तो लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों में से ऐसे पांच लोग जो लकी विनर्स होंगे, बॉलीवुड एक्टर के साथ उन्हें वर्चुअल डेट पर जाने का मौका मिलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.