Breaking News
recent

छप्परपोश में लगी आग हजारों रुपए का सामान जलकर राख

मानपुर.
पीलोड़ी गांव में जोगियों की ढाणी में रविवार रात को विद्युत तार टूटने से एक छप्परपोश में आग लग गई। इससे घर में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
समाजसेवी रामभरोसी मीणा ने बताया कि जोगियों की ढाणी में परमार योगी के छप्परपोश के ऊपर गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे छप्पर पोश में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग दौड़े और बिजली सप्लाई को बंद कराई गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर पोश में रखा सामान जलकर राख हो गया।


जनसहयोग से रोजाना दर्जनों निर्धनों परिवारो को खिलाते हैं भोजन
नि:शक्त होते हुए भी कर रहा जनसेवा
गीजगढ़. कस्बे के बस स्टैण्ड पर संकट हरण महादेव मन्दिर में स्वंय संस्था कमेटी ने गरीब व असहाय को लोगो को रोजाना निशुल्क भोजन कराने का संकल्प लिया है। कमेटी के पदाधिकारी नि:शक्त समाजसेवी मोतीलाल ने बताया कि लॉक डाउन जिन गरीब परिवारों को भोजन नहीं मिल पा रहा है, उनके लिए कमेटी द्वारा गत आठ दिनों से जनसहयोग से लंगर चलाकर दोनों समय सोशल डिंसटेन्स का ध्यान रख का दूर-दूर बैठाकर दर्जनों परिवारों को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीण महिला विकास व विकलांग प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल, राजू रामगढिय़ा, दूलीचंद महावर, बाबूलाल छीपा, मुकेश बंसल, नाथू मीणा, टोन्या सैनी, सुनील सैन सहित अनेक मोजूद थे।

घर-घर जाकर सैनेटाइज कर रहे समाजसेवी
गीजगढ़. एक तरफ जहां प्रशासन कोरोना बचाव के लिए गंावों में सैनेटाइज व मास्क वितरण का कार्य नहीं कर पाया, वहीं किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश गुर्जर फर्राशपुरा व ओमप्रकाश घर-घर जाकर सैनेटाइज कर मास्क भी वितरण कर रहे हैं। वे अब तक घूमणा, गीजगढ़, गेरोजी, बाढ़, मोहलाई सहित दर्जनों गावों में जाकर स्वयं के खर्चे पर घरों में सैनेटाइज व 11 हजार मास्क का वितरण कर चुके हैं। सैनी समाज के तहसील अध्यक्ष रामजीलाल सैनी, विश्राम सैनी भी निर्धन परिवारों में घर- घर जाकर खाद्य सामाग्री वितरण कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.