Breaking News
recent

बदली नजर आने लगी जिंदगी, सडक़ें सुनसान, बाजारों में सन्नाटा

दौसा. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को भी दौसा शहर, लालसोट शहर व लांका-बहरावण्डा में कफ्र्यू जारी रहा। दौसा शहर के आधे शहर में 26 दिन से कफ्र्यू लग रहा है व आधे में लॉकडाउन है। हालांकि दुकानें तो लॉकडाउन इलाके में भी नहीं खुल रही है। सडक़ें सूनी व बाजारों में दुकानों पर ताले लटके रहे। शहर के लालसोट रोड,आगरा रोड, जयपुर रोड पर मेडिकल के अलावा किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुल रही है। इससे लोगों को सामान लेने में दिक्कत आ रही है। हालांकि सुबह जल्दी व देर शाम कुछ दुकानें खुलती हैं। शहर में बिना काम आने वाले वाहन चालकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया।

Life started changing, roads were deserted, silence in markets... मानपुर. कोरोना संक्रमण को लेकर एक महीने पहले शुरू हुआ लॉक डाउन ने आम आदमी की जिंदगी तो बदल दी है, वहीं तमाम औद्योगिक इकाइयां थम गई है। सडक़ पर चलने वाले वाहन नदारद हो गए। जो इलाके दिन भर भीड़ से खचाखच भरे रहते थे, वहां अब सूनापन अखर रहा है। न निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहीं बाजारों से रौनक गायब हो गई है। एक महीने में मानों जिंदगी ही बदल गई है। सिकराय ब्लॉक की तस्वीर बदली नजर आ रही है। जिन लोगों को काम की वजह से घरों में सिर्फ रात के वक्त पहुंचना होता था, वह अब अपने ही घर से ऊबे हुए नजर आ रहे हैं। कचहरी हो या बाजार, हर जगह चहल-पहल के स्थान पर खामोश सन्नाटा छाया है। कभी-कभार पुलिस के घूमते वाहन या फिर चोरी छिपे निकल रहे लोग ही सन्नाटा तोड़ते हैं। मानपुर चौराहे पर जहां हर समय सैकड़ों लोग आवागमन के लिए वाहनों की प्रतीक्षा में रहते थे, वहां आज कोई कुछ देर के लिए भी खड़ा होने को तैयार नहीं है।
सूनी नजर आती है अदालत : कोरोना व लॉकडाउन से पहले जहां एक दिन में दर्जनों अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों परिवादियों से भरी नजर आने वाली अदालत में भी अब कोई नजर नहीं आता है। वहां पर भी सन्नाटे ने तस्वीर ही बदल दी है।

सडक़ों पर पसरा सन्नाटा :राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पम्पों पर लॉक डाउन से पहले लोगों की पेट्रोल व डीजल लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहती थी, आज वहां पर सन्नाटा छाया हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। जहां सिर्फ इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आते हैं।

Life started changing, roads were deserted, silence in markets... लोगों ने निखारी अपनी प्रतिभाएं : लॉकडाउन के दौरान लोगों ने अपनी प्रतिभाएं भी काफी निखारी। किसी ने पेंटिंग बनाई तो किसी ने गाने गाए। कोई अपने घरों में खाना बनाना सीख रहा है तो कोई कविताएं भी लिख रहा है। लॉकडाउन ने जीवन जीने की शैली भी काफी हद तक बदल दी है। पहले जहां लोग देर रात तक जागते थे और सुबह देर तक सोते थे, वहीं अब लोग जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने लगे हैं। यही कारण है कि रामायण और महाभारत जैसी सीरियलों ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।

लोग हुए उदार, सीखी मदद करने की आदत : लॉकडाउन नें लोगों को काफी उदार भी हो गए हैं। चाहे गरीबों और जरूरतमंदों में भोजन बांटना हो या फिर आवारा जानवरों को खाना खिलाना हो। लोगों को एक-दूसरे की मदद करना सिखा दिया।

बच्चों ने सीखा बहुत कुछ : लॉकडाउन के एक महीने में घरों में बंद बच्चों ने भी बहुत कुछ सीखा। ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर घरों में पेंटिंग व ड्राइंग बनाकर अपने टैलेंट को निखारना हो, यह सब चीजें बच्चों ने सीखी। इन सबके अलावा अब तक कृषि वगैरह से काफी दूर रहे बच्चों ने ऑर्गेनिक फार्मिंग के बारे में भी बहुत कुछ सीखा। यहां तक कि अध्यात्मिक चीजों में बच्चों की भी दिलचस्पी बढ़ी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.