Breaking News
recent

गरीबों को मई में मिलेगी अप्रेल माह के हिस्से की दाल


जयपुर। लॉकडाउन को एक माह होने वाला है और सरकारें अभी तक गरीबों तक खाद्यान्न ही नहीं पहुंचा पाई है। केंद्र व राज्य सरकार की तैयारी व कार्ययोजना का ही नमूना है कि प्रदेश में पांच करोड़ गरीब लोगों को अप्रेल महीने के हिस्से की दाल मई में दी जाएगी। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत नि:शुल्क दाल वितरण व पांच किलो गेहूं दिए जाने की घोषणा कर दी थी, करीब बीस दिन से केवल कागजी कार्यवाही ही चल रही है। दो दिन पहले जिलों को फिर से आदेश जारी कर अप्रेल महीने में दी जाने वाली दाल 1 मई से बांटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मई व जून माह के लिए दाल बाद में बांटी जाएगी। 1 मई से खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल परिवारों को प्रति परिवार एक किलो चना दाल नि:शुल्क दी जाएगी।
---------------------
नेफेड के माध्यम से होगी आपूर्ति, राशन की दुकानों पर मिलेगी
प्रदेश मेें चना दाल की आपूर्ति नेफेड के माध्यम से की जाएगी। नेफेड की ओर से जिला स्तरीय प्रदाय केंद्रों पर सप्लाई की जाएगी। वहां से निगम या केवीएसएस की ओर से उचित मूल्य दुकानों तक आवंटन अनुसार आपूर्ति की जाएगी। सप्लाई चैन मेनेटमेंट व्यवस्था के तहत हर उचित मूल्य दुकान पर राशनकार्डों की संख्या के आधार पर ही दाल आवंटित की जाएगी। प्रदेश में अप्रेल महीने में 11,185 मीट्रिक टन दाल बांटी जाएगी।
---------------------



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.