Breaking News
recent

गुटका-सिगरेट सब मिलेगा, दाम ज्यादा चुकाने होंगे

भीलवाड़ा
कोरोना लॉकडाउन में भले ही शराब, पान मसाला व गुटके पर रोक हो लेकिन यदि ज्यादा तलब है और मुंहमांगे दाम चुकाने को तैयार हैं तो गुटका-सिगरेट मिल सकते हंै। एक व्यवसायी ने बताया कि शहर में हर सामान आसानी से मिल रहा है, लेकिन कीमत कई गुना है। कई लोग पास बनाकर यहीं काम कर रहे है। वे बड़े दुकानदारों को माल सप्लाई करते हैं। अधिकांश माल शास्त्रीनगर, सांगानेरी गेट, बापूनगर, आरके कॉलोनी क्षेत्र में मिल रहा है। हर तलबगार को दुकानदार के घर की जानकारी है। वे माल उसके घर से ही ले रहे हैं। यह कार्य सुबह व रात में होता है।
पान मसाले के शौकीन राजेश ने बताया कि शास्त्रीनगर में पान व्यवसायी के घर से दस दिन का पान मसाला एकसाथ लेकर आया है। मैंने गुटके का बॉक्स ४०० रुपए में खरीदा जबकि उसकी कीमत मात्र १३० रुपए है। यह माल लॉक डाउन से पहले व्यापारियों के पास स्टॉक था। एक अन्य ने कहा कि पांच रुपए का पान मसाला पाउच इन दिनों 1५ से २० रुपए में बिक रहा है। 10 रुपए का गुटका 2५ रुपए में बेचा जा रहा है। इसी तरह सिगरेट १५ से २० रुपए में बेची जा रहीहै।

एक दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान से गुटके की कालाबाजारी की जानकारी चाही तो जवाब मिला-हमारा काम केवल सैम्पल लेने का है। कार्रवाई डीएसओ कर सकते है। वहीं रसद अधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि यह कार्य नगर परिषद का है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य पुलिस व जिला उद्योग को केन्द्र के बाट माप केन्द्र का है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.