Breaking News
recent

मुश्किलों के बाद भी किराना संचालक कर रहे होम डिलीवरी

बुरहानपुर. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शहर के किराना संचालक अपनी जिमेदारी निभा रहे है। प्रशासन से किराना की होम डिलेवरी के लिए अनुमति मिलने के बाद व्हाट्सएप और फोन पर मिल रहे ऑर्डर लिखकर कर्मचारियों की मदद से घर.घर तक किराना का वितरण कर रहे है।लॉकडाउन के समय जहां शहर के बड़े किराना मॉल बंद है। ऑनलाइन सर्विस पूरी तरह ठप होने के बाद भी किराना का सामान सप्लाय कर रहे है।
प्रशासन की ओर से शहर के लगभग ८८ किराना दुकान संचालकों की सूची जारी कर होम डिलेवरी की व्यवस्था शुरू की। लेकिन कई दुकानों में सामान खत्म होने के बाद स्टॉक में रखा किराना सामान ही होम डिलेवर किया जा रहा है। जहां पूरे शहर के लोग घरों में कैद है, वहीं ये लोग खुद अपनी जान दांव पर लगाकर किराना का ऑर्डर मिलने के बाद कर्मचारी ऑटो, मोटर सायकल की मदद से सामान का सप्लायर करने का काम कर रहे हैं।
व्हाट्सएप पर मांग रहे सामान की लिस्ट
सिंधीबस्ती चौराहे पर स्थित विजय किराना से सामान की होम डिलेवरी की जा रही है। किराना सामानकी लिस्ट लोग व्हाट्सएप करते है, लिस्ट के अनुसार सामान तैयार करने के बाद मोटर सायकल से होम डिलेवरी कर रहे है।दुकान संचालक विजय नंदलाल ने बताया कि प्रशासन से होम डिलेवरी की व्यवस्था शुरू करने के बाद किराना सामान के लिए लोगों के फोन आ रहे है। ऑर्डर लिखने के बाद हम सामान की होम डिलेवरी कर रहे है।
बीयू:१४१३: विजय नंदलाल।
हमारे लिए यह सेवा का काम
मंडी बाजार जनता किराना स्टोर से किराना सामान की होम डिलेवरी की जा रही है। लोग प्रतिदिन किराना सामान घर पर बुलाने के लिए सामान की लिस्ट फोन और व्हाट्सएप मैसेज कर रहे है।किराना संचालक एजाज अहमद ने कहा कि लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में हमें लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है। अगर किसी का भी किराना सामान के लिए फोन या मैसेज आता है तो हम प्राथमिकता के साथ दुकान में मौजूद सामान की बाइक और ऑटो के माध्यम से होम डिलेवरी कर रहे है। बाजार में दुकान खोलने से लेकर कर्मचारी को लोगों के घरों तक सामान पहुंचाने में बड़ी मुश्किलें भी आ रही है।
अब दुकान पर भी खत्म होने लगा सामान
श्री कृपा किराना संचालक रवि खतरी ने कहा कि हम ग्राहकों को किराना सामान की होम डिलेवरी कर रहे है। लॉकडाउन में किराना सामान की बिक्री बढऩे के बाद अब दुकानों पर सामान भी खत्म होने लगा है। दुकान और स्टॉक में रखे माल की डिलेवरी हो गई है। कई सामान दुकान में खत्म हो गया अगर कोई ग्राहक वह सामान की मांग करता है तो परेशानी होती है। ग्राहकों से मिल रही सामान की लिस्ट के अनुसार हम होम डिलेवरी कर रहे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.