Breaking News
recent

सात जनों की तीसरी नेगेटिव रिपोर्ट का इंतजार

भीलवाड़ा ।
कोरोना वायरस संक्रमण का कहर भीलवाड़ा में अब कम होता जा रहा है। इसे लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय की डॉक्टरों की टीम भी थोड़ी राहत महसूस कर रही है। अस्पताल के अनुसार अब तक पॉजिटिव मिले 27 कोरोना पॉजिटिव में से 1३ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। भीलवाड़ा में सबसे पहले नौ रोगियों को एक साथ घर भजे गया था। उसके बाद दो और मरीजों को डिस्चार्ज किया। अब जयपुर में भर्ती चार मरीजों मेंसे दो डॉ. आलोक मित्तल उनकी पत्नी सीमा मित्तल क घर भेज दिया गया है। जबकि एक डॉक्टर समेत दो जने अब भी जयपुर में भर्ती है।
जबकि भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती सात और पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। अब भीलवाड़ा के आइसोलेशन वार्ड केवल तीन पॉजिटिव मरीज ही बचे हैं। दो की पहले ही मौत हो चुकी हैं। सात जनों की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा। वह जयपुर में भर्ती दो जनों की तीसरी रिपोर्ट का इंजतार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.