भीलवाड़ा .
लॉकडाउन की अवधि अब तीन मई तक बढ़ गई है। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों व नाकों पर तैनात पुलिस जवान दिन-रात ड्यूटी कर मजबूती के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं। लेकिन इन दिनों गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसी गर्मी बढऩे से उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। लॉकडाउन की व्यवस्था में राजस्थान पुलिस के साथ ही आरएएसी जवान भी तैनात है इनको अलग-अलग नाकों पर ड्यूटी दी गई है। दोपहर 2 से रात 10 बजे तक की शिफ्ट में जवानों को खासी परेशानी देखनी पड़ती है। दिन में जहां धूप में चौराहों और तिराहों पर खड़े होकर लॉकडाउन का पालन कराते हैं। वहीं रात के सन्नाटे में आवाजाही कर रहे लोगों व वाहनों की जांच के साथ ही आमजन के जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
बुधवार को दोपहर को गर्मी का असर तेज रहा है। इस बीच नाकों पर तैनात जवान धूप से बचने के लिए पेड़ की छाया का सहारा लेते नजर आए। बुधवार को पत्रिका टीम ने दोपहर २ बजे बाद कुछ नाकों पर जाकर जवानों से बातचीत की। ऐसे में कृषि उपज मंडी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि उनकी ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रहती है। मोर्चा पर तैनात जवान धूप होने से छाया में खड़े हुए नजर आए। विभिन्न नाकों पर व्यवस्था के लिए होमगार्ड व आरएसी जवानों की टुकडी लगाई गई है।
गर्म हवाओं का दौर शुरू, गली-मोहल्ले व सड़कों पर सन्नाटा
गत दो दिन से गर्मी का प्रकोप बढऩे के साथ ही गर्म हवाएं चलने लगी है। दोपहर में लू के थपेड़े चलने से लोग चाहकर भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सुबह 1२ से शाम 5 बजे तक गली-मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। सुबह-शाम के समय लोग आवश्यक कामकाज के लिए बाहर निकलते हैं।
दो दिन से चल रही हैं गर्म हवाएं फिर भी चिकित्सा टीम सर्वे कार्य में जुटी।
लोगों की बढ़ी समस्या
कोरोना संक्रमण के चलते 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के चलते अब लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि महामारी को देखते हुए सभी इस फैसले से सहमत है, लेकिन मध्यम व दिहाड़ी मजदूर घर-खर्च चलाने को चिंतित नजर आ रहे हैं। कोरोना से निजात पाने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। अब तक 2५ हजार लोगो की स्क्रीनिंग की गई है।





No comments:
Post a Comment