अजमेर/गगवाना.
राशन के गेहूं वितरित करने के दौरान चाचियावास गांव में लोग उमड़ पड़े। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। गेहूं को लेकर लोगों ने हुड़दंग किया। सूचना मिलने पर गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन का हवाला देकर सख्ती से खदेड़ा।
जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर चाचियावास गांव में जवाहर नगर का राशन विक्रेता श्रवणपुरी होम डिलीवरी के लिए 10 क्विटंल गेहूं लेकर गया। श्रवण के प्रतिनिधि मुकेश और अन्य ने घर-घर गेहूं बांटना शुरू किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई।
Read More: कोरोना से जंग : सरवाड़ में भी खानाबदोश लोगों से खतरा, फिलहाल 100 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव
लॉकडाउन का किया उल्लंघन
सरपंच प्रतिनिधि जसराज गुर्जर ने बताया कि अप्रेल का गेहूं बांटने के लिए उन्होंने जिला रसद अधिकारी को पत्र सौंपा था। रसद विभाग ने गांव के कुछ वार्डों में कार्डधारकों को 10 क्विटंल गेहूं घर-घर बांटने भेजा। इस दौरान शैतान, मगन और अशोक सहित अन्य ने लोगों को एकत्रित कर लिया। जिले में धारा 144 लागू होने और लॉकडाउन के बावजूद लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राशन विक्रेता के प्रतिनिधियों से बदसलूकी। उन्होंने गेगल थाने में तीनों के खिलाफ शिकायत दी है।
Read More: Corona problems: ठेले-ऑटो हटाने से नहीं मिली हरी सब्जियां-फल
नहीं बंट पाया गेहूं
लोगों के हुड़दंग और अव्यवस्था के चलते घर-घर गेहूं नहीं बंट पाया। गेहूं की जीप वापस लौट गई। गेगल थाना पुलिस के जाप्ते ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सख्ती से खदेड़ा।
पटेल मैदान में पहुंची आगरा गेट सब्जी मंडी
अजमेर. लॉकडाउन में हरी सब्जियों को लेकर लोगों की परेशानी और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार से आगरा गेट सब्जी मंडी पटेल मैदान में चलनी शुरू हो गई है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पालना आसानी से हो सकेगी। लेकिन आम लोगों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
आगरा गेट सब्जी मंडी में शहर के वैशाली नगर, नया बाजार, पुरानी मंडी, कचहरी रोड, मदार गेट, जयपुर रोड, शास्त्रीनगर सहित फायसागर क्षेत्र के लोग सब्जियां-फल खरीदने पहुंचते हैं। यहां लॉकडाउन के दौरान भी कई बारअव्यस्थाएं फैली थीं। पुलिस को सोशल डिस्टेसिंग की पालना कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर आगरा गेटक्षेत्र कफ्र्यूग्रस्त इलाके में है। ऐसे में लोगों को सब्जियों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।





No comments:
Post a Comment