नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। सर्वदलीय बैठक का मकसद कोरोना की रोकथाम और अन्य पहलुओं को लेकर सभी की राय जानना और एक राय कायम करना है।
दूसरी तरफ इस बैठक में उन्हीं पार्टियों को बुलाया गया है जिनके सांसदों की संख्या 5 या उससे ज्यादा है। ऐसे में इस बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को भी न्यौता नहीं दिया गया है।
Assam: क्वारंटाइन सेंटर को डिटेंशन कैंप से खराब बताने पर AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार
सर्वदलीय बैठक के बारे में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 11 बजे उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं। इस दौरान लॉकडाउन के साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इसे हल करने की दिशा में बातचीत होगी।
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक के बहिष्कार की घोषणा की है। पिछले कई दिनों से टीएमसी संसद में कोरोना के मसले पर चर्चा करने की मांग कर रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मार्च से ही कोरोना के मुद्दे पर संसद में चर्चा के साथ सर्वदलीय बैठक की मांग हो रही थी लेकिन उस समय ऐसा नहीं किया गया तो अब ऐसा क्यों किया जा रहा है।
Jammu-Kashmir: लॉकडाउन के बीच महबूबा मुफ्ती अपने घर में हुईं शिफ्ट, PSA के तहत जारी रहेगी हिरासत
बता दें कि देश में संक्रमित मरीजों की 4300 के पार हो गया है। 124 लोगों की मौतें अभी तक हो चुकी हैं। इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने क्लस्टर और हॉटस्पॉट योजना तैयार की है। साथ ही कुछ स्थानों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भी बात चल रही है।





No comments:
Post a Comment