कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को एकजुट कर दिया है। इसी एकजुटता का नया चेहरा हैं विश्व की तीन सुंदरियों की तिकड़ी जो अपने-अपने देशों में कोरोना वायरस के प्रति लागों को जागरूक करने का काम करेंगी। ये तीन पूर्व मिस वर्ल्ड हैं- भारत की 2017 में मिस वल्र्ड बनीं मानुषी छिल्लर, 2016 की मिस वर्ल्ड प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले और मेक्सिको की वैनेसा पोंस जिन्हें 2018 में मिस वर्ल्ड चुना गया था। तीनों कोरोना वायरस के विरुद्ध लोगों को एकजुट करने के लिए एक साथ काम करेंगी। गौरतलब है कि तीनों पूर्व मिस वर्ल्ड सोशल मीडिया का उपयोग कर अपने देश में वायरस से लडऩे के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा करेंगी और कोविड-19 पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सरकारी निकायों के साथ मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे व्यक्तिगत कार्यों की चर्चा एक मंच के रूप में करेंगी।
मानुषी छिल्लर
मानुषी को पहले ही हरियाणा राज्य सरकार और यूनिसेफ इंडिया की ओर से जागरूकता लाने के लिए APPONT किया गया है। वे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर और कोरोनोवायरस के कलंक से कैसे लड़ें जो लोगों के दिमाग में घर कर रहा हैए इस पर चर्चा करेंगी। मानुषी छिल्लर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम एक साथ हैं और यह समय इस वायरस से लडऩे के लिए दुनिया को एकजुट करने की आवश्यकता हैं। मानुषी ने बताया कि वे और मैक्सिको और प्यूर्टो रिको की मिस वल्र्ड उसी पर बात करेंगी।
स्टेफनी डेल वैले
30 दिसंबर 1996 को पैदा हुई स्टेफनी एक छात्रा हैं और उन्हें स्पेनिश, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा का बहुत अच्छा ज्ञान है। मिस वल्र्ड का ख्रिताब जीतने वाली वे प्यूर्टो रिको की दूसरी सुंदरी हैं। स्टेफनी इससे पहले मुन्डो डी प्यूर्टो रिको 2016 का खिताब भी जीत चुकी हैं। वॉशिंगटन में हुई विश्व सुंदरी प्रतियोगिता 2016 में उन्होंने दुनिया की 116 प्रतियोगियों को हराकर मिस वल्र्ड बनीं थीं।
वैनेसा पोंस
वैनेसा मिस वल्र्ड का खिताब जीतने वाली पहली मैक्सिकन सुंदरी हैं। 7 मार्च 1992 को पैदा हुई वैनेसा इतना ही नहीं विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में वे अब तक की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी हैं जिन्होंने खिताब अपने नाम किया है। 117 प्रतिभागियों को हराकर उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। वे एक सामाजिक संगठन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्समें भी शामिल हैं। वे मिस वल्र्ड मेक्सिको 2018 भी रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वे एक प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर भी हैं।






No comments:
Post a Comment