Breaking News
recent

12वीं पास को मिल सकता है इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन!

इंजीनियरिंग कॉलेज के एडमिशन पर कोरोना वायरस का असर पड़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने JEE Main के अलावा सत्र 2020-21 में बारहवीं उत्तीर्ण छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश का प्रस्ताव दिया है। राज्य सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग ही यह निर्णय ले सकते हैं। राज्य के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (रीप) के तहत प्रवेश होते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को JEE Main परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने गुरुवार को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ऑनलाइन बैठक ली। तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने JEE Main के अलावा 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बाहरवीं उत्तीर्ण के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश का प्रस्ताव दिया। इसमें 12वीं के परिणाम के अनुसार वरीयता सूची बनाने व प्रवेश देना शामिल है।

इन पर भी हुई चर्चा

  • इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेज में परफॉर्मेंस बेस पर सेमेस्टर में विद्यार्थियों को प्रमोशन।
  • इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा।
  • तकनीकी शिक्षण संस्थानों में वर्चुअल क्लासरूम।
  • नए सत्र में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट।


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.