Breaking News
recent

21 दिन तक लक्षण नहीं आए, फिर अन्य बंदियों के साथ रखा, जेल अधीक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

जयपुर. सतर्कता के दावे करने के बावजूद जयपुर जिला जेल में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जेल अधिकारियों ने पीडि़त अधीक्षक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अधीक्षक कक्ष सहित जेल मुख्यालय में उनके आने जाने वाली जगहों को भी सेनेटाइजर करवाया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल अधीक्षक के संपर्क में आने वाले अधिकारी व प्रहरियों को भी क्वॉरंटीन करने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि तीन दिन पहले जिला जेल में एक बंदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इस बंदी के संपर्क में आए पांच बंदियों की मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। अब सेवानिवृत्ति की उम्र के नजदीक पहुंचे जेल अधीक्षक की गुरुवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं एक बंदी केन्द्रीय कारागार का भी कोरोना पॉजिटिव मिला था।

अब मेडिकल जांंच करवाई जा रही

जयपुर जिला जेल में 434 बंदी हैं, जबकि जयपुर केन्द्रीय कारागार में 1300 बंदी हैं। जिला जेल अधीक्षक और छह बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां बंद 434 बंदी और 65 मेडिकल सहित जेल स्टाफ की मेडिकल जांंच करवाई जा रही है।

21 दिन लक्षण नहीं, तब रखा अन्य बंदियों के साथ

जेल डीआइजी विकास कुमार ने बताया कि जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव मिले पहले बंदी के 25 दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जमवारामगढ़ क्षेत्र निवासी यह बंदी जेल में आया तब इसे 21 दिन तक अलग रखा गया था। इसके कोरोना जैसे लक्षण भी नहीं आए। इसके बाद इसे जिला जेल के अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट किया गया। चार दिन बाद अन्य बीमारी से उसकी तबीयत बिगडऩे पर मेडिकल जांच करवाई गई। तब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। हालांकि जेल में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.