Breaking News
recent

लॉक डाउन में फूल रहा ट्रांसफार्मर का दम,2323 हुए फेल

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर.कोरोना corona वायरस के कारण हुए लॉक डाउन lock down से विद्युत तंत्र दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ जहां उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं करवाने के कारण राजस्व नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ समय पर विद्युत तंत्र का मेंटीनेंस नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर Transformer फेल fail हो रहे हैं। इससे अजमेर विद्युत वितरण निगम को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। लॉक डाउन के कारण नए ट्रांसफार्मर की खरीद व रिपेयर करवाने में भी मुश्किलें आ रही है। 29 मार्च से लेकर 29 अप्रेल तक की अवधि के दौरान निगम के तहत आने वाले जिलों में 2 हजार 323 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें 828 सिंगल फेज तथा 1495 थ्री फेज के ट्रांसफार्मर हैं, इससे निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। 5 केवीए के 261,10 के 148,16 के 328 तथा 25 केवीए के 91 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। थ्री फेज के 10 केवीए के 45,16 के 345,25 के 764,40 के 249,63 के 41,100 केवीए का 1,160 केवीए का 1,250 का 1 तथा 315 केवीए के 5 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। सर्वाधिक 628 ट्रांसफार्मर सीकर जिले में फेल हुए हैं इनमें 266 सिंगल फेज तथा 362 थ्री फेज के ट्रांसफार्मर हैं। जबकि भीलवाड़ा में सबसे कम 34 ट्रांसफार्मर फेल हुए।

किस जिले में कितने ट्रांसफार्मर हुए फेल

अजमेर सिटी में 78 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 30 व थ्री फेज के 48 ट्रांसफार्मर हैं।
अजमेर जिले में 162 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 42 व थ्री फेज के 120 ट्रांसफार्मर हैं।

नागौर में 255 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 67 व थ्री फेज के188 ट्रांसफार्मर हैं।
झुंझुनु में 361 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 154 व थ्री फेज के207 ट्रांसफार्मर हैं।

बांसवाड़ में 66 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 37 व थ्री फेज के29 ट्रांसफार्मर हैं।
चित्तौडगढ़़ में 274 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 32 व थ्री फेज के242 ट्रांसफार्मर हैं।

डूंगरपुर में 106 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 32 व थ्री फेज के74 ट्रांसफार्मर हैं।
प्रतापगढ़ में 62 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के29 व थ्री फेज के 33 ट्रांसफार्मर हैं।

राजसमंद में 58 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 14 व थ्री फेज के44 ट्रांसफार्मर हैं।
उदयपुर में 239 ट्रांसफार्मर फेल हो गए। इनमें सिंगल फेज के 112 व थ्री फेज के127 ट्रांसफार्मर हैं।

कम्पनियां खुलवाई, तेल मंगवाया
निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी का कहना है कि समय पर ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस नहीं हो पाने से ट्रंासफार्मर फुंक रहे हैं। सभी जिलो में कलक्टर से बात कर दो-दो ट्रांसफार्मर रिपेयर करने वाली कम्पनियां खुलवाई गई हैं। जले हुए ट्रांसफार्मर रिपेयर करवाए जा रहे हैं। इस पर अतिरिक्त खर्च हो रहा है। हमने सिलवासा से ट्रांसफार्मर ऑयल भी मंगवाया है। 15 मई तक विद्युत तंत्र का मेंटीनेंस पूरा कर लिया जाएगा।

read more:12 के बजाय साढ़े तीन घंटे में अजमेर पहुंचा दी कोविड टेस्टिंग किट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.