Breaking News
recent

पहले कोटा से यूपी स्टूडेंट भेजे, अब भेज दिया 36 लाख का बिल

कोटा. कोविड-19 के दौरान कोटा में अटके हजारों बच्चे अपने घर पहुंच चुके हैं, लेकिन दो राज्यों के बीच राजनीति जारी है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश से 36 लाख 36 हजार 664 रुपए की मांग की है। इसके लिए उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। जिसमें खाता नम्बर की उल्लेख करते हुए अविलम्ब किराया राशि जमा कराने की मांग की है। कोटा से करीब 11 हजार बच्चों को यूपी भेजा गया था, इनमें कुछ बसें यूपी सरकार ने भेजी, लेकिन अपर्याप्त होने के कारण कुछ बसें राजस्थान सरकार ने भेजी। अब राजस्थान सरकार उत्तरप्रदेश सरकार से राशि की मांग कर रही है। राजस्थान ये यूपी 94 बसें भेजी गई और यूपी से आई 320 बसों में करीब 19 लाख 30 हजार रुपए का डीजल डलवाया था। कोटा से पिछले एक माह में 55 हजार से ज्यादा बच्चे कोटा से जा चुके हैं। इनहें घर भेजने के लिए 1200 बसों के अलावा 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना पड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.