Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 5 वाले जातकों को हर कार्य में आज सफलता मिलेगी

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- एक दूसरे की मदद करने का भाव मित्रों के मध्य संबंधों को ओर मजबूती प्रदान करेगा। कर्ज लेकर काम करने के बजाए काम के स्वरूप को छोटा करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- तय समय में प्रत्येक कार्य करें।

अंक 02- कनिष्ठ सहयोगियों के असहयोग के कारण नई योजनाओं के ओर लंबा खिंचने के आसार बनते हैं। अतिरिक्त लाभ को बचत योजनाओं में लगाना भविष्य के लिए हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल उगते सूर्य के दर्शन करें।

अंक 03- जमीनों के कामकाज में अत्यधिक तेजी मंदी का रूख निर्णय लेने की स्थिति में अड़चनों का कारण बनेगा। व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में सत्संग लाभ बहुत काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसी माला से विष्णु नाम का जप करें।

अंक 04- कार्यस्थल की पहले से चल रही समस्याएं परिवार के रूखे व्यवहार से ओर अधिक तकलीफ पहुंचाएगी। अल्प समय में व्यापार में तरक्की मन में उत्साह को बरकरार रखेगी।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के अनाज का दान करें।

अंक 05- मकान बनाने हेतु लिए गए कर्ज को कम करने के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम के कार्यों में लापरवाही से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम बना रह सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में घी का दीपक लगाएं।

अंक 06- भुमि-भवन के कामकाज में नई योजनाओं में पैसा फंसाने के बजाए पूर्व लंबित योजना को पुरा करने में ध्यान लगाएं। निर्णय लेने की स्थिति से बचने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- असत्य वचन बोलने से बचें।

अंक 07- युवावर्ग को एकला चलो के स्थान पर सामुहिक प्रयासों से काम करने की भावना को अपनाना होगा। बच्चों को मिली सफलता से स्वयं को अपना भविष्य सुरक्षित नजर आएगा।
अनुकूलता के लिए- नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 08- जीवन की भागदौड़ में जिंदगी के मुल्य को समझते हुए वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। भोगविलास में खर्चों पर ध्यान न दे पाने के कारण बचत को खोना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 09- पारिवारिक मुद्दों पर एक राय कायम न होने की स्थिति में चर्चाओं को कुछ दिनों के लिए आराम देना होगा। चिंतन मनन से खोया हुआ आत्मविश्वास आज से लोट आएगा।
अनुकूलता के लिए- 11 बिल्वपत्र शिवजी पर चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.