Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होगा, दिन उत्तम

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यस्थल पर गुस्से को काबु में रखते हुए बेहद नरमी से पेश आने की जरूरत रहेगी, अन्यथा अनबन हो सकती है। व्यसनों के कारण हितेशी मित्रों का साथ छुट सकता है।
अनुकूलता के लिए- काले चने का दान करें।

अंक 02- कारोबार की आय को बढ़ाने के लिए कामकाज के तौर तरिकों में व्यापक बदलाव लाना होगा। परिवार में आई दिक्कतें पूजन कर्म से भी दूर होती दिखाई नहीं देगी।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में जरूरत की सामग्री वितरित करें।

अंक 03- भाग्य की प्रबलता समस्त कार्यों को सहज रूप से निपटाने में मददगार साबित होगी। बदलते परिवेश में खाने-पिने में बरती गई लापरवाही सेहत को खराब कर सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिन में कुछ देर आत्मचिंतन करें।

अंक 04- कार्यक्षेत्र के लाभ में एक निश्चिंतता आ जाने के कारण दूसरी जगह अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होगा व अपनी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं।

अंक 05- तेजी मंदी के कारोबार को मुख्य व्यवसाय बनाने से बचते हुए अतिरिक्त कार्य के रूप में करें। काम करने में अनिच्छा के बावजुद भी दबाव के चलते पुरे समय जुटे रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।

अंक 06- सेहत से जुड़े मामलों में छोटे से छोटे लक्षण को भी नजरअंदाज न करें। सामाजिक जीवन में आडंबरों से परे हटकर रचनात्मक कार्यों को अपनाना श्रेष्ठकर होगा।
अनुकूलता के लिए- पंचगव्य से शिवजी का अभिषेक करें।

अंक 07- रिश्तेदारी में निर्णय लेने में संशय की स्थिति होने पर कुछ दिनों के लिए अधुरा छोड़ना ठीक रहेगा। कार्यस्थल पर अपने द्वारा अपनाई व्याकुलता नौकरों से दूर करा सकती है।
अनुकूलता के लिए- केले के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 08- काम के प्रति मन में उत्साह व लगन सफलता दिलवाएगी व नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। परिवार में आए अचानक कार्यक्रमों में खर्च की जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के दुरूपयोग से बचें।

अंक 09- एक जैसा काम करने में आई बोझिलता को कम करने के लिए बाहर घुमने-फिरने पर खर्च हो सकता है। जमीन जायदाद के घरेलु मामलों के निपटारे में प्रगति होगी।
अनुकूलता के लिए- भगवान को मीठे भात का भोग लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.