ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- रिश्तेदारी व कामकाज के प्रति भविष्य की चिंताए दैनिक दिनचर्या को अव्यवस्थित कर देगी। अपने वरिष्ठों से काम के लिए एक दो दिन का समय लेना हित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य स्वयं करने की कोशिश करें।
अंक 02- शेयर बाजार में किये गए निवेश से अचानक हुए धनलाभ से ऋण को चुकाने का प्रयत्न करना बेहतर विकल्प रहेगा। अल्प समय के लिए बाहर की जा सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- दिन में कुछ समय मौन रहें।
अंक 03- वर्तमान समय में परिस्थिति देखते हुए जीवनसाथी को पूर्ण समानता देने का भाव रखना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में गति बनी रहने से फैसले के प्रति आशान्वित रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के जल की व्यवस्था करें।
अंक 04- परिवार में ऐसे बहुत से काम अपनी अनिच्छा होते हुए भी बाकी सदस्यों को ध्यान में रखते हुए करने होंगे। अभिमानी प्रवत्ति के बजाए झुककर कार्य करने की आदत डालें।
अनुकूलता के लिए- देवी के बीज मंत्र की एक माला जपें।
अंक 05- आखिरी के दिनों में भाग्य की प्रबलता अपने चरम बिंदु पर होगी व उससे लाभ लेना अपने हित में रहेगा। विलासितापूर्ण जीवनशैली मंदी के दौर में खर्चे ओर अधिक बढ़ाएगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर कार्य शुरू करें।
अंक 06- व्यापार में वर्तमान समय की नजाकत को देखते हुए मिलकर काम करने की भावना को अपनाना होगा। बच्चों द्वारा अपनी उपेक्षा पुरे समय परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- सप्तधान्य का यथाशक्ति दान करें।
अंक 07- जमीनों के कामकाज को अपने हित में लाने के लिए बड़ा पूंजी निवेश करना होगा। विद्यार्थियों में भरपुर आत्मविश्वास भविष्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहद काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
अंक 08- तेजी-मंदी के व्यवसाय में समय के साथ न चलने की जरा सी चुक बडे़ फायदे से वंचित कर सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ने व व्यवहार कुशलता चहुं ओर प्रसिद्धी दिलवाएगी।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।
अंक 09- साझेदारी में काम करते वक्त व्यक्तिगत सोच से दूर रहना होगा व साझा कार्यक्रम को अपनाना होगा। विचारों से परे हटकर वाहन चलाने पर पुरी तरह ध्यान देना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर मे यथाशक्ति प्रसाद चढ़ाएं।





No comments:
Post a Comment