ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- वर्तमान समय देखते हुए जीवनसाथी के ज्ञान का समुचित उपयोग करने के लिए मुख्यधारा में लाने के प्रयत्न करने होंगे। कुसंगति का असर मन व मस्तिष्क दोनों पर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।
अंक 02- पहले से रूके हुए जमीनों के कामकाज को दोबारा शुरू करने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनती है। खराब स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए योग का सहारा लेना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर मं सुगंधित धुप लगाएं।
अंक 03- समाज में जितना अधिक काम करेंगे, उतना ही विरोध का सामना करना पडे़गा की सोच के साथ लगे रहना होगा। आज किया गया पैसों का लेनदेन मुसीबत का कारण बनेगा।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
अंक 04- कार्यक्षेत्र में चापलुस लोगों की आसपास भर्ती आगे बढ़ने में बड़ी बाधा के रूप में खड़ी होगी। गहरे संबंधों के बावजुद भी लेनदेन में व्यवहारिकता को निभाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- अकेले में भोजन ग्रहण करें।
अंक 05- छात्रों को भविष्य के प्रति निर्णय लेने में बरती गई लापरवाही के परिणाम विपरित हो सकते हैं। शेयर बाजार में तेजी की प्रतिक्रिया निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनाएगी।
अनुकूलता के लिए- घर में यथाशक्ति कन्या भोजग कराएं।
अंक 06- अपने से कनिष्ठ कर्मचारियों का साथ नये परियोजना को निर्धारित समय में पुरा करने में सहायक होगा। किसी भी कार्य की सफलता में भाग्य के महत्व को स्वीकारना होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने जुते चप्पल का त्याग करें।
अंक 07- वाहन चलाने में बरती गई लापरवाही शारीरिक हानि व कानुन का पालन नहीं करने से अर्थ की हानि करवा सकती है। खाली समय का सदुपयोग करने में दिमाग लगाएं।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में सुहाग सामग्री चढ़ाएं।
अंक 08- रिश्तेदारी में पड़ी दरार में समझोते की नाकाम कोशिशें पुरे समय परेशान कर रख देगी। छात्रों में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में उच्चाटन का भाव पैदा हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
अंक 09- व्यवसायिक हिसाब-किताब में पहले के बनीस्बत बढे़ हुए लाभांष उत्साह को दोगुना कर देंगे। बुजुर्गों की सेहत की अनदेखी तन व धन दोनों की हानि करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- बिना वजह शक करने से बचें।





No comments:
Post a Comment