भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में नए 30 पॉजिटिव मरीज आने के साथ ही एमबी के कोरोना वार्ड में मरीजों की संख्या बढकऱ 180 हो गई है। रविवार को चित्तौडगढ़़ के दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, लेकिन उन्हें लेने के लिए रात तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी। अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने बताया कि पिछले 24 घंटो में 198 मरीजों के नमूने लिए गए, जिनमें से सात पॉजिटिव सामने आए, जबकि रिपीट टेस्ट 29 हुए। इसके अलावा अब तक 84 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
-----
शाम तक भर्ती 199 मरीजों में से टेस्ट में 159 पॉजिटिव रहे, जबकि 40 अलग-अलग जांच में नेगेटिव आए हैं, इसी प्रकार रविवार को भर्ती कुल 30 मरीजों में से 7 पॉजिटिव रहे, जबकि 23 नेगेटिव थे।
-----
कुल 255 नमूने तीन स्थानों पर लिए गए, दो दिन में 689 नमूने संग्रहित उदयपुर में रविवार को चिकित्सा दल ने शहर स्क्रीनिंग प्रभारी डॉ शंकर बामनिया के नेतृत्व में तीन स्थानों पर लोगों के नमूने लिए जिनमें कांजी का हाटा 149, चांदपोल सेटेलाइट में 17 और टाउनहॉल में 105 लोगों के नमूने लिए गए। ऐसे में एक दिन में रविवार को 255 नमूने लिए गए। इसमें चार टीमें शामिल रही। डॉ कैलाश गुर्जर, डॉ विकास कुल्हारी, डॉ लोकेश जैन, डॉ हेमसिंह, डॉ अजय सेन, डॉ विनित नेपालिया। आरआरटी टीम के चिकित्सक डॉ अजयिंह मीणा, डॉ आशीष कुलदीप, डॉ अनिल मीणा, डॉ राजेश पितलिया, डॉ सुनील सुराणा, डॉ शीतल मीणा सहित गौरवङ्क्षसह राठौड़, प्रकाश डामोर, जगदीश मारू, सीमा शर्मा, रेखा, करूणा आमेटा, लोकेश, वैभव सरोया शामिल रहे।
-----
केवल एक बार ही लोगों को कहने के बाद में वह अपने घर से निकलकर जांच के लिए आते रहे, खास बात ये रही कि पुलिस दल नहीं बुलाना पड़ा।





No comments:
Post a Comment