Breaking News
recent

जिला प्रभारी मंत्री ने वीसी के जरिए ली समीक्षा बैठक

बीकानेर. जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने कोरोना महामारी के चलते गांवों में बढ़ी बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मनरेगा से जोड़ा जाए। प्रभारी मंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले में कोविड-19 को लेकर की गई तैयारियों और कार्यों की समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिले के प्रभारी सचिव डॉ.आर. वेंकटेश्वरन जयपुर से और जिले के सभी अधिकारी जिला मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र से जुड़े हुए थे।


होम क्वॉरंटाइन की पुख्ता व्यवस्था करें
जिला प्रभारी मंत्री ने प्रवासी नागरिकों के लिए होम क्वॉरंटाइन की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मकानों में बाहर से प्रवासी ठहरे हुए हैं उस मकान के बाहर इसकी सूचना को चस्पा करें ताकि आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हो सके। उन्होंने टिड्डी आने की आशंका के चलते सभी बचाव से जुड़े उपायों पर भी चर्चा की। वहीं रसद विभाग की ओर से पात्र परिवारों को मिल रहे राशन वितरण की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से ली। कॉन्फ्रेंसिंग में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए.एच गौरी, जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के दीपक बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीएल मीणा आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.