Breaking News
recent

दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोटेशन से बुलाए जा रहे हैं पुलिसकर्मी

दौसा. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सभी कार्यालयों में उन्हीं कर्मचारियों को बुलाने के आदेश दे रखे हैं, जिनका आना जरूरी है। जिन कर्मचारियों से घर से काम करवाया जा सकता है, उनसे वर्क फ्रॉम होम करवाया जा रहा है। पत्रिका टीम ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में स्थिति का जायजा लिया तो वहां भी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों द्वारा नियमों की पालना कर काम किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों ने बताया कि सरकार के नियमों के हिसाब से जिन कर्मचारी व अधिकारियों का कार्यालय में आना आवश्यक है, उन्हें बुलाया जा रहा है। वहीं जिन कर्मचारी व अधिकारियों को अवकाश देना होता है, उनके स्थान पर काम करने के लिए दूसरे कर्मचारी व अधिकारियों को बुलाया जाता है। कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी 33 से 50 प्रतिशत के बीच ही बुलाए जा रहे हैं। ताकि कार्यालय में भी सोशल डिस्टेंस की पूरी पालना हो सके। कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दे रखी है कि कोई भी बिना मास्क नहीं आएगा। कार्यालय में पुलिसकर्मियों के लिए सैनेटराइज की भी व्यवस्था कर रखी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों को बार-बार सैनेटाइज करने के निर्देश दे रखे हैं। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर लेखा शाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय आदि शाखाओं में भी इसी प्रकार काम कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में करीब 150 पुलिसकर्मी काम करते हैं। करीब दो दर्जन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ दौसा, सीओ एससटी एससी कार्यालय में भी काम करते हंैं।
फील्ड में भी सतर्क रहने के निर्देश : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश पुलिसकर्मियों का काम फील्ड में रहता है । ऐसे में पुलिसकर्मियों को भी मास्क में रहने, सोशल डिस्टेंस की पूरी पालना करने एवं सैनेटाइजर साथ में रखने के निर्देश दे रखे हैं। जिले में करीब दस स्थानों पुलिस ने कफ्र्यू लगा रखा है।
वहां पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी सोशल डिस्टेंस की पूरी पालना के निर्देश दे रखे हैं। वहीं जो पुलिसकर्मी गश्त करते हंै, उनको भी कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरों को पालना कराने के निर्देश दे रखे हैं।


700 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग
दौसा. जिले में बुधवार शाम तक कोरोना संदिग्धों की संख्या 4357 हो गई। इनमें से करीब 700 लोगों की रिपोर्ट शाम तक नहीं मिल पाई। सीएमएचओ डॉ. पीएम वर्मा ने बताया कि जिलेभर में जब से कोरोना लक्षण पाए गए हैं, तब से चिकित्सा विभाग ने 27 हजार 157 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। मंगलवार को 9 हजार 961 घरों के 59 हजार 657 लोगों की जांच की। जिले में अब तक 6 लाख 32 हजार 799 घरों के 29 लाख 38 हजार 848 लोगों की जांच कर ली है। इनमें से 7 हजार 259 लोगों में मामूली बीमारियां मिली है। वहीं चिकित्सा विभाग ने अब तक 20 हजार 236 लोगों से 14 दिन की होम आइसोलेशन अवधि पूरी करवा ली है। अभी तक 6 हजार 648 लोग होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.